नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
सत्येंद्र तिवारी जताया मतदाताओ का आभार गढ़वा। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्रनाथ तिवारी ने क्षेत्र के मतदाताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष के अफवाह का खंडन नहीं कर पाना उनके हार का कारण बना। श्री तिवारी ने कहा कि 83 हजार मतदाताओं ने उनपर विश्वास जताया वे उनके आभारी हैं। साथ ही जिन मतदाताओ ने 400 किलोमीटर दूर के व्यक्ति पर भरोसा किया वे उन्हें भी धन्यवाद देते हैंं। श्री तिवारी ने मंगलवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। श्री तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में रघुवर सरकार ने राज्य की जनता के हित में बहुत काम किया। सरकार के अच्छे कार्यों को विपक्ष ने अफवाह फैलाकर गलत बताया। इस अफवाह का वे खंडन नहीं कर सके। यही हार का कारण बना। जनता का जनादेश सहर्ष
स्वीकार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में उन्हें 51 हजार वोट मिला था। 2014 में 73 हजार मिला। जबकि इस बार उन्हें 83 हजार वोट मिला है। उन पर से जनता का भरोसा कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता ने महागठबंधन को पूर्ण बहुमत देकर बेहतर कार्य करने का मौका दिया है। नई सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा करे। इस हार को वे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं। अब वे क्षेत्र में पहले से ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा कार्य करेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ नये विधायक पर भरोसा जताया है उनकी प्रार्थना है कि जनता का विश्वास टूटे नहीं। भाजपा के कार्यकाल में अपराध एवं नक्सलवाद पर 90 प्रतिशत अंकुश लगा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि जिन मतदाताआें ने पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को वोट दिया वे उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही जिन मतदाताओ ने चाईबासा के व्यक्ति को वोट देकर जीताया उनके प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हार की समीक्षा करेगी। जहां भी कमी होगी उसे दूर किया जाएगा। मौके पर ब्रजेश उपाध्याय, विनय चौबे आदि लोग उपस्थित थे।