नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल ने सीपी मेमोरियल को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सी पी मेमोरियल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रंजन के 16 और अमर के 13 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 79 रनों का स्कोर खड़ा किया। ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की ओर से फरहान और विकास कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके। 80 रनों के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल की टीम ने तीन ओवर शेष रहते प्रकाश के 18 और फहीम राजा के 12 रनों के सहयोग से पांच विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के विकास कुमार को प्रतियोगिता के उपाध्याय जितेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह और गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंदधर दुबे ने संयुक्त रूप से प्रदान किया । इस मौके पर सच्चिदानंद धर दुबे ने कहां की 20 वर्षों से चल रहे इस प्रतियोगिता में उन्हें हर वर्ष
आने का अवसर मिलता है आयोजक प्रतियोगिता को लगातार बेहतर कर रहे हैं । प्रतियोगिता में नई-नई तकनीक का इस्तेमाल भी हो रहा है। इस प्रतियोगिता से निकले खिलाड़ी गढ़वा जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं। गढ़वा क्रिकेट एसोसिएशन इस प्रतियोगिता पर बारीकी से नजर रखता है इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता है यह क्रिकेट का पौधशाला है। पर्यवेक्षक कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि नई-नई तकनीक के कारण एवं विद्यालय स्तर पर एक महीने तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता की चर्चा प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होने लगी है। इस मौके पर जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर उपाध्यक्ष धनंजय सिंह,विनय पांडेय ,अभिमन्यु पाठक,सोनू, सचिव आनंद सिन्हा सह सचिव प्रिंस सोनी मनीष पाठक धनंजय विनय पांडेय, प्रवीण मिश्रा , गोलू,मनीष उपाधयाय, सुमित मिश्रा, सूरज ठाकुर,हेमंत राज,पंकज मेहता,पंकज चंद्रा,आलोक गुप्ता, प्रभात तिवारी,आयुष सिंह,सूरज ओझा,सिद्धार्थ सिंह,हर्षित सिंह शामिल थे। अंपायर की भूमिका सिकंदर प्रजापति , अमित उपाध्याय ने निभाई जबकि स्कोरर की भूमिका मोहसिन अंसारी ने किया । कॉमेंटेटर रूप में प्रिंस खान और मनोज तिवारी ने अपनी भूमिका निभाई।