गढ़वा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस फेटरनिटी की ओर से शांति मार्च का आयोजन कि...
गढ़वा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस फेटरनिटी की ओर से शांति मार्च का आयोजन किया गया। शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह मार्च लायंस क्लब कार्यालय, सोनपुरवा बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए नीलांबर-पीतांबर पार्क पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान सदस्यों ने लोगों को विश्व शांति, आपसी भाईचारे, सद्भाव और अहिंसा के प्रति जागरूक किया।
शांति मार्च में लायंस फेटरनिटी के सभी प्रमुख विंगों की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी, लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा तथा लियो क्लब ऑफ गढ़वा ओसम के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।सेवा सप्ताह के प्रथम दिन निकाले गए इस मार्च में पूरे रास्ते शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया।मौके पर जॉन चेयरपर्सन डॉ असजद अंसारी ने कहा कि गांधीजी का जीवन शांति, अहिंसा और मानवता के लिए प्रेरणा है।वही सक्रिय सदस्य डॉ जेपी सिंह ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करना आज की बड़ी आवश्यकता है।वही सक्रिय सदस्य डॉ अशोक सोनी ने कहा कि शांति का संदेश केवल एक दिन तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचना चाहिए।वही सक्रिय सदस्य डॉ रमेश गुप्ता ने कहा कि अहिंसा और भाईचारे से ही स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।वही सक्रिय सदस्य डॉ पतंजलि केसरी ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं।वही अध्यक्ष लखन प्रसाद कश्यप ने कहा कि शांति मार्च का उद्देश्य लोगों में सकारात्मक सोच और सद्भावना को बढ़ावा देना है।वही पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार केसरी ने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।वही पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि समाज में शांति और एकता कायम रखने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।वही अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कहा कि गांधीजी ने अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का रास्ता दिखाया। वही सचिव हर्ष अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को गांधीजी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए।वही डिस्ट्रिक्ट पर्सन मानस अग्रवाल ने कहा कि शांति और सद्भाव किसी भी मजबूत समाज की बुनियाद हैं।पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।सचिव वेंकटेश्वर नारायण ने कहा कि विश्व शांति के लिए आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना जरूरी है।पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि शांति मार्च लोगों को एकता और मानवता का संदेश देने का प्रभावी माध्यम है। उपाध्यक्ष विनय कश्यप ने कहा कि गांधीजी के विचारों को आत्मसात कर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। अध्यक्ष ललन सोनी ने कहा कि अहिंसा और सद्भावना के रास्ते पर चलना ही गांधीजी के सपनों के समाज की दिशा है।सक्रिय सदस्य
संतोष अग्रवाल ने कहा कि शांति और मानवता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहना चाहिए।वही लायंस फेटरनिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि गांधी जयंती पर आयोजित शांति मार्च का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के विचारों को समाज तक पहुंचाना है। फेटरनिटी ने कहा कि सामाजिक सेवा के साथ-साथ समाज में भाईचारा, सद्भाव, शांति और मानवता की भावना को मजबूत करना भी लायंस परिवार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांधीजी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।मौके पर डॉ आजाद अंसारी, डॉ जेपी सिंह,डॉ आर एन एस दिवाकर, राजमणि प्रसाद, रघुवीर प्रसाद, डॉ अशोक सोनी, डॉ रमेश गुप्ता, डॉ पतंजलि केसरी, लखन प्रसाद कश्यप, सुशील कुमार केसरी, दयाशंकर गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा ,नंदलाल प्रसाद, हर्ष अग्रवाल, मानस अग्रवाल, अनूप ठाकुर, वेंकटेश्वर नारायण, अरविंद गुप्ता, विनय कश्यप, ललन सोनी, संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, विश्वास शर्मा, सरोज सिंह, रवि अग्रवाल, नीरज कमलापुरी, राहुल कुमार,तुषार कुमार, उमेश अग्रवाल, अर्जुन विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, अमन गुप्ता एवं देवेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ