गढ़वा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता (मुखिया ) के निधन पर गुरुवार, 3 सितंबर को संध...
गढ़वा। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता (मुखिया ) के निधन पर गुरुवार, 3 सितंबर को संध्या 4 बजे कमलापुरी मोहल्ला स्थित प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद के निवास स्थान पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में प्रादेशिक सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित लोगों ने जय राम प्रसाद गुप्ता के सामाजिक योगदान, प्रतिभाशाली व्यक्तित्व, कर्मठता और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने अपने कार्यों और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज में जो पहचान बनाई, उसे हमेशा याद किया जाएगा।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि जय राम प्रसाद गुप्ता का निधन कमलापुरी वैश्य समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए समर्पित किया। उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, प्रतिभाशाली और समर्पित नेतृत्वकर्ता को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।वही महासभा के स्थायी सदस्य विनोद कमलापुरी ने कहा कि जय राम प्रसाद गुप्ता के निधन से समाज को गहरा आघात पहुंचा है। वे समाज के लिए हमेशा मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे। उनके कार्यों और समाज के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका निधन हम सभी के लिए व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी, महासभा के स्थायी सदस्य विनोद कमलापुरी, प्रादेशिक सभा के जिला अध्यक्ष मनीष कमलापुरी, गढ़वा इकाई के उपाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्याम कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, रवि कमलापुरी, रौनक कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ