गढ़वा। भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के गढ़वा के चारों समूहों द्वारा 17 से 23 सितंबर तक आयोजि...
गढ़वा। भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के गढ़वा के चारों समूहों द्वारा 17 से 23 सितंबर तक आयोजित सेवा सप्ताह का भव्य समापन समारोह जीएन कॉन्वेंट स्कूल, गढ़वा में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि फेडरेशन अध्यक्ष श्रीमती उमा गांधी तथा विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी सदस्य डॉ. हरे श्याम उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। उपस्थित अतिथियों एवं जायंट्स के सदस्यों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। मानव सेवा करने से उन्हें परम सुख की अनुभूति होती है।नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि जायंट्स जैसे संस्थानों के सेवा कार्य एवं सेवा भावना लोगों को समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।कार्यक्रम में फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, यूनिट डायरेक्टर मनोज केसरी एवं रूपा गंजी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एमपी केसरी, स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन सचिव प्रहलाद राव, फेडरेशन पदाधिकारी सीमा केसरी, कृष्णा वेणी, डॉ. अशोक सोनी, सहेली अध्यक्ष रीमा स्वरूप सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और गढ़वा जायंट्स के चारों समूहों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की।सेवा सप्ताह के दौरान किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रतिवेदन चारों समूहों के प्रशासनिक निदेशकों ने प्रस्तुत किया। सहेली की प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी, गढ़वा आस्था के डॉ. आशीष गुप्ता, यंग जायंट्स के मनीष केसरी एवं जायंट्स ग्रुप गढ़वा के प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने अपने-अपने समूह की गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।मौके पर फेडरेशन अध्यक्ष उमा गांधी ने कहा कि गढ़वा जायंट्स समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे अन्य समूहों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गढ़वा आकर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वे ऐसे समाजसेवियों के बीच हैं, जिनका उद्देश्य समाज की सेवा करना है।सेवा सप्ताह के दौरान सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सदस्यों को चारों समूहों के अध्यक्षों द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सभी पूर्व अध्यक्षों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने किया, जबकि फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, रोटरी क्लब के मनीष कमलापुरी, हर्ष अग्रवाल सहित जायंट्स के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, वित्त निदेशक अजय केसरी, मोजीब खां, ध्रुव केसरी, सुनील अग्रवाल, दीपक केसरी, दीपक तिवारी, कमलेश गुप्ता, मंदीप प्रसाद, अशोक केसरी, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, मनोज केसरी हिंदुस्तान सैनिटरी, अरुण कुमार, रविंद्र जायसवाल, बीरेन्द्र कुमार, विजय केसरी, विजय जनरल स्टोर समेत चारों समूहों के पदाधिकारी, सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ