नगर ऊंटारी में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र स्थित +2 उच्च विद्यालय में थ...
नगर ऊंटारी में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक
गढ़वा। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र स्थित +2 उच्च विद्यालय में थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, धमकी एवं ब्लैकमेलिंग से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं है। किसी भी अनजान कॉल, लिंक, APK फाइल या रिमोट एक्सेस ऐप से सावधान रहने तथा OTP, पासवर्ड और UPI पिन गोपनीय रखने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार और मोटरसाइकिल बरामद
गढ़वा। रमकंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में 25 सितंबर की मध्य रात्रि चोरी हुई Hero Super Splendor मोटरसाइकिल मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कुटी गांव निवासी 21 वर्षीय जिमर कोरवा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रमकंडा में छात्राओं को साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी
गढ़वा। रमकंडा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को मद्यनिषेध, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मजदूर निबंधन, अनाथ बच्चों के संरक्षण, डायन-बिसाही, यौन अपराध एवं बाल सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया।
बड़गड़ में पुलिस ने बच्चों को कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
गढ़वा। बड़गड़ उच्च विद्यालय में थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को मद्यनिषेध, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही मजदूर निबंधन, बाल संरक्षण, डायन-बिसाही, यौन अपराधों की रोकथाम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्चों को कानून का सम्मान करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को भावभीनी विदाई
गढ़वा। पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एसपी कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसपी आशुतोष शेखर ने की। उन्होंने गुलाब सिंह को शॉल, मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया तथा सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गुलाब सिंह ने सेवाकाल के अनुभव और यादगार पलों को साझा किया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। बोड़री उच्च विद्यालय में पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराध और कानून के प्रति किया जागरूक
गढ़वा। बड़गड़ थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय, बोड़री में थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को मद्यनिषेध, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 व साइबर हेल्पलाइन-1930, मजदूर निबंधन, बाल संरक्षण, डायन-बिसाही और यौन अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव और आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीकों से भी अवगत कराया। बच्चों को कानून का सम्मान करने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।... मेराल उच्च विद्यालय में पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों से किया जागरूक
गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय, मेराल में थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को मद्यनिषेध, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 व साइबर हेल्पलाइन-1930, मजदूर निबंधन, बाल संरक्षण, डायन-बिसाही एवं यौन अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के तरीकों से भी अवगत कराया। बच्चों को कानून का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। .....खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
......................................
गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय, मेराल में थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को मद्यनिषेध, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 व साइबर हेल्पलाइन-1930, मजदूर निबंधन, बाल संरक्षण, डायन-बिसाही एवं यौन अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के तरीकों से भी अवगत कराया। बच्चों को कानून का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। .....खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ