गढ़वा। माँ गढ़देवी मंदिर परिसर में रविवार, 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे जय माँ शेरावाली भंडारा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की ...
गढ़वा। माँ गढ़देवी मंदिर परिसर में रविवार, 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे जय माँ शेरावाली भंडारा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान उर्फ नागर जी ने की, जबकि संचालन सचिव विजय कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 26वें भव्य भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया गया।बैठक में तय किया गया कि एकम से दशमी तक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं सप्तमी से दशमी तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा अष्टमी के दिन संधि पूजन के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया जाएगा।बैठक के दौरान वर्ष 2026 के लिए जय माँ शेरावाली भंडारा समिति के नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी गठन किया गया। समिति का उद्देश्य नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ सेवा और भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
अध्यक्ष: सुनील पासवान उर्फ नागर ।
सचिव: विजय ठाकुर, प्रितम कुमार गोंड़।
कार्यकारी अध्यक्ष: शनि चंद्रवंशी, पिंटू उर्फ ओला।
सह-सचिव: सुभाष गोड़, सचिन कुमार, संगम सिंह, आकाश बघेल, आर्यन पासवान, चंद्र बहादुर सिंह, अमित केशरी।
कोषाध्यक्ष: किशोर कुणाल, विवेक सिन्हा।
उपाध्यक्ष: अजीत पासवान, पुनीत जायसवाल, धनंजय पासवान, रंथा नायक, कुश ठाकुर।
संगठन मंत्री: अतुल चंद्रवंशी, सिद्धान्त कुमार, सत्यम कुमार, राजू चंद्रवंशी, धीरज पासवान, रजत देव, सुमन कांस्यकार, गोपी चौबे, दीपक पहलवान, रोहित कुमार उर्फ छोटू, पवन कुमार गॉड, सौरभ कांस्यकार, अभय कुमार, विकास सोनी।
मीडिया प्रभारी: अंशू कांस्यकार, विक्की गोंड, अंकित गोंड, विकास जायसवाल, राजेश रंजन।
व्यवस्था प्रभारी: छोटन गोंड, भास्कर गोंड, ऋषिभ चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, प्रिंस कुमार, पवन सोनी, विकास गोंड, विकास पाठक, ध्रुव कुमार लकी, रोहित बघेल, आदित्य कांस्यकार, राज पासवान, आर्यन राज, बृजमोहन कुमार, सूरज सिंह, शुभम पांडेय।
संरक्षक: शैलेंद्र पाठक, अध्यक्ष गढ़वा जिला ओलंपिक संघ सह अपर सचिव झारखंड ओलंपिक संघ, राकेश पाल समाजसेवी एवं रामजी पासवान लोजपा नेता।
व्यवस्थापक: रामाशंकर ब्रेजियर, सत्य प्रकाश पासवान, श्रवण कु सिंह, सुशील चंद्रवंशी, मंटू चंद्रवंशी, तुषार कुमार, प्रिंस चंद्रवंशी, गौतम सोनी, पंकज कुमार, रवि मधेशिया, अर्पित कुमार, रितिक कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, शनि एवं बादल।
भंडारा प्रभारी: पावन कुमार चंदेल, दीपक कुमार, जुगेश कुमार, कार्तिक केशरी, पियूष गोड़, नितीश कुमार, आशीष सोनी, त्रिदेव कुमार, राजा कुमार, करण चंद्रवंशी, पंकज पासवान, ओम प्रकाश कुशवाहा, सूरज कुमार।
इसके अलावा समिति में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जो भंडारे एवं नवरात्र आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। समिति ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
समिति के सदस्यों ने कहा कि माँ गढ़देवी की कृपा एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से इस वर्ष भी 26वां भव्य भंडारा सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ आयोजित किया जाएगा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ