गढ़वा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शाहपुर रोड स्थित हुर मोड़ में तिवारी स्वीट्स एंड नमकीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। गढ़...
गढ़वा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शाहपुर रोड स्थित हुर मोड़ में तिवारी स्वीट्स एंड नमकीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विकास तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, भाजपा नेता राजीव रंजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन के अवसर पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हुर मोड़ और इसके आसपास का क्षेत्र लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। शहर में जगह की कमी को देखते हुए इस क्षेत्र में इस तरह के प्रतिष्ठान का खुलना लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगा।विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा—“शुद्ध मिठाई और नमकीन के साथ लोगों को मिलेगा बेहतर स्वाद”
विधायक श्री तिवारी ने कहा कि यहां लोगों को विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ-साथ नमकीन भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है और लोगों को उचित एवं किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के लोगों को अब स्वादिष्ट और शुद्ध मिष्ठान के लिए शहर की ओर जाने की जरूरत कम पड़ेगी।उन्होंने कहा कि हुर मोड़ तेजी से विकसित हो रहा है और आने वाले समय में यहां व्यवसायिक गतिविधियां और बढ़ेंगी। ऐसे में इस तरह के प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में भी योगदान देंगे।वहीं प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विकास तिवारी ने बताया कि वे पिछले 14 वर्षों से तिवारी टेंट, लाइट, साउंड एंड कैटरिंग के माध्यम से गढ़वा की जनता को सेवा प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वे तिवारी एक्वा शुद्ध पानी के माध्यम से भी लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब उन्होंने हुर मोड़ पर तिवारी स्वीट्स एंड नमकीन की शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में शुद्ध घी से निर्मित विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ-साथ कई तरह के नमकीन उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को स्वाद, गुणवत्ता और शुद्धता का बेहतर अनुभव देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ