गढ़वा। देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गढ़वा समाचार से जुड़े ...
गढ़वा। देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गढ़वा समाचार से जुड़े सभी सम्मानित प्रायोजकों, प्रतिष्ठित चिकित्सकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं व्यवसायियों ने जिलेवासियों, झारखंडवासियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर सभी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान, लोकतांत्रिक मूल्यों और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है।शुभकामना संदेश में सभी ने देश की प्रगति, समृद्धि, शांति और सशक्त भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है। समाज के हर वर्ग को आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकजुटता के साथ देशहित में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझते हुए शिक्षा, सेवा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।शुभकामनाएं देने वालों में पाल ब्रदर्स के प्रोपराइटर राकेश पाल, परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. नीतू सिंह, प्रियदर्शनी अस्पताल के संचालक एवं सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. नंदकिशोर रजक, तैबा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. यासीन अंसारी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अरशद अंसारी, डॉ. माहेरू यमानी, मिलाप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. असजद अंसारी, डॉ. महजबी यमानी, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुश कुमार, आयुष क्लीनिक के संचालक रमेश चंद्रवंशी एवं सीमा देवी, मुंह एवं दांत अस्पताल के संचालक डॉ. अशोक सोनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नौशाद आलम, लूबी पंप के संचालक विनय कश्यप, राज घराना नेक्स्ट के प्रोपराइटर रवि केशरी, धीरज केसरी, श्रेयांश केसरी, गोल्डन बाइक सर्विसिंग सेंटर के संचालक अमित कश्यप, पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट के संचालक राजीव रंजन अग्रवाल, पवन अग्रवाल एवं मानस अग्रवाल, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के निदेशक आर. एन. सिंह, राधिका नेत्रालय की संचालिका पायल गुप्ता एवं सहायक नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार, बीएनटी सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के निदेशक उमाकांत तिवारी एवं प्राचार्य अमित तिवारी, सोना महल के प्रोपराइटर राजेश बाबू सराफ एवं सीमा केसरी, चौधरी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर संतोष अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, आरोग्य फर्मेसी के प्रोपराइटर दीपक कुमार, समाजसेवी वेंकटेश्वर नारायण, स्माइल डेंटल क्लीनिक के सर्जन दंत चिकित्सक डॉ. रमेश गुप्ता एवं डॉ. प्रीति गुप्ता, एडीएम पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार एवं प्राचार्य ए. के. द्विवेदी, जीएन कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक एम.पी. केशरी, मदर टेरेसा डीएस पब्लिक स्कूल की निदेशिका मीरा यादव एवं प्राचार्य पूनम देवी, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बेलचंपा के निदेशक आनंद कुमार पंकज एवं प्राचार्य अजय उपाध्याय, डीएवी मॉडल स्कूल के निदेशक सुशील केसरी, दीपक सर्विसेस के संचालक नीरज कुमार, ईडन गार्डन पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील कुमार, समाजसेवी चंदन मेहता, विनीता मेहता तथा रूप अलंकार के संचालक जय सोनी, लुब्रिकेंट एजेन्सी के प्रोपराइटर नयन कुमार का नाम शामिल हैं.




टिप्पणियाँ