गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा की ओर से रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व मंत्री एवं झामुमो केंद्रीय महासचिव म...
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा की ओर से रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व मंत्री एवं झामुमो केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में योगदान को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं आंदोलनकारियों के वंशजों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वीर शहीद नीलांबर-पितांबर, जेठन सिंह खरवार, फेतल सिंह खरवार सहित अन्य वीर योद्धाओं के संघर्ष को याद किया गया। फेतल सिंह के वंशज बेलास सिंह, भुनेश्वर सिंह एवं अरुण सिंह तथा जेठन सिंह खरवार के वंशज नितेश सिंह खरवार को शॉल, माला, धोती एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया।झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति, अधिकार और संघर्ष को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नीलांबर-पितांबर, जेठन सिंह खरवार और फेतल सिंह खरवार जैसे वीरों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।झारखंड आंदोलनकारी लखन उरांव ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के आह्वान पर गढ़वा से हजारों लोग पैदल रांची पहुंचते थे और अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लेते थे। मनोज ठाकुर ने बताया कि गुरुजी के निर्देश पर आंदोलन के दौरान गढ़वा में व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही तक रोक दी जाती थी, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि आदिवासियों के हित में वास्तविक रूप से काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रोकने के लिए षड्यंत्र कर रही है, लेकिन झारखंड की जनता इसे सफल नहीं होने देगी।कार्यक्रम को तेनार मुखिया मंदीप सिंह खरवार, उड़सूगी मुखिया राजन उरांव, प्रमिला देवी जीप सदस्य, संजय सिंह छोटू, रतन सिंह खरवार, रामवृक्ष सिंह, जगदीश टोप्पो, मंगरु सिंह, रामेश्वर सिंह, तनवीर आलम तथा जिला अध्यक्ष शंभू राम ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव शरीफ अंसारी ने किया। अंत में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बिरसा मुंडा पार्क पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, आयुष गुप्ता, इस्तेखार अंसारी, रितेश तिवारी, राजा सिंह, मिन्हाज आलम, शत्रुघ्न उरांव, अमरेश्वर लाल उरांव, सुशीला मिंज, रामचंद्र बैगा, विजय सिंह प्रधान, अमर दयाल सिंह, रघुनाथ, पंकज उरांव, राधेश्याम सिंह, नंदलाल सिंह, मिथिलेश सिंह, पूरन सिंह खरवार, चंद्रदेव सिंह, कार्तिक पांडेय, शत्रुघ्न सिंह, रामबली सिंह, राजेंद्र उरांव, सिकंदर उरांव, अनुकरण सिंह, राजेश कुमार बैठा, हरिओम यादव, दिलीप नाथ सिंह, सनी चंद्रवंशी, सुमित पाल, अमर दयाल सिंह, विमल भुइंया, आराधना सिंह, वंदना जायसवाल, रेखा पाठक, आशीष गुप्ता, आशीष अग्रवाल एवं लल्लू मेहता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ