गढ़वा। अग्रवाल परिवार, गढ़वा की ओर से आयोजित साप्ताहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम के तहत 132वें सप्ताह रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर ...
गढ़वा। अग्रवाल परिवार, गढ़वा की ओर से आयोजित साप्ताहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम के तहत 132वें सप्ताह रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप जरूरतमंदों एवं राहगीरों के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। यह आयोजन स्व. शालिग्राम अग्रवाल की 50वीं पुण्यतिथि, स्व. पदुम लाल अग्रवाल की 28वीं पुण्यतिथि एवं स्व. माधुरी देवी की 20वीं पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित किया गया।
“मिलकर रहो, बांटकर खाओ” के संदेश को आगे बढ़ा रहा परिवार : राजीव रंजन अग्रवाल
राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि उनके पिता का संदेश था “मिलकर रहो, बांटकर खाओ।” इसी विचार को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल परिवार लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटा है और सेवा के अवसर तलाशता रहता है। उन्होंने कहा कि 132 सप्ताह से लगातार प्रसाद वितरण का यह कार्य परिवार के लिए सेवा और संतुष्टि का माध्यम बना हुआ है।
हर्ष अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है और इसी विचार को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल परिवार लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक प्रसाद वितरण का यह आयोजन लगातार 132 सप्ताह से चल रहा है और भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके ताऊ स्व. पदुम लाल अग्रवाल भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके योगदान की स्मृति में गढ़वा शहर के सोनपुरवा में दादा के नाम पर श्री शालिग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय, शिवढोड़ा मंदिर में तालाब, रामलला मंदिर में हनुमान मंदिर तथा मझिआंव मोड़ पर बरकुवा का निर्माण परिवार की ओर से कराया गया है। सेवा कार्य से मिलती है आत्मिक संतुष्टि, 132 सप्ताह से जारी है यह पुनीत अभियान” : संतोष अग्रवाल
संतोष अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार 132 सप्ताह से प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य से परिवार के सभी सदस्यों को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए समाजसेवा करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। परिवार का प्रयास रहेगा कि सेवा का यह पुनीत कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहे और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक इसका लाभ पहुंचे।
अग्रवाल परिवार की अपील : सेवा का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा
अग्रवाल परिवार ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना उनके लिए गौरव की बात है। परिवार का प्रयास है कि जरूरतमंदों तक भोजन और सेवा पहुंचाने का यह सिलसिला लगातार चलता रहे तथा आने वाली पीढ़ी भी सेवा और सामाजिक सरोकार की इस परंपरा को आगे बढ़ाए।इस सेवा कार्य में राजीव रंजन अग्रवाल, अंजना अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, हरि शंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, सांभवी अग्रवाल एवं सौम्य श्रेष्ठ सहित भोजन लेकर आने वाले सारथी सुखाड़ी बैठा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।....
टिप्पणियाँ