“ मरीज सुरक्षा से समझौता नहीं, हर स्वास्थ्यकर्मी की जवाबदेही तय होगी” : सिविल सर्जन. गढ़वा। कांडी प्राथमिक स्वास्...
“मरीज सुरक्षा से समझौता नहीं, हर स्वास्थ्यकर्मी की जवाबदेही तय होगी” : सिविल सर्जन. गढ़वा। कांडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया और चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने तथा विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, उपस्थिति पंजी और दवा भंडारण अभिलेखों की जांच कर मरीजों से सीधे संवाद भी किया।उपायुक्त ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने सहियाओं एवं फील्ड वर्करों के माध्यम से गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश देते हुए लोगों से झोलाछाप चिकित्सकों से दूरी बनाने की अपील की।चिकित्सीय लापरवाही से जुड़ी एक मरीज की मृत्यु के मामले में उपायुक्त मृतक परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित चिकित्सक एवं दवा दुकान संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित दवा दुकान का निरीक्षण कर कार्रवाई पूरी होने तक उसे बंद रखने का आदेश दिया गया।
“स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं”-DC उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा, “स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं कर्मियों की अनधिकृत अनुपस्थिति गंभीर प्रशासनिक और मानवीय लापरवाही है। मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण उपचार से समझौता नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।”
“स्वास्थ्य संस्थानों में जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता”
सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने कहा, “जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निगरानी, चिकित्सकीय प्रोटोकॉल का अनुपालन और मरीज सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ