गढ़वा।शहर के कचहरी रोड स्थित विश्वनाथ वाटिका का भव्य शुभारंभ 19 नवंबर को बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर श...
गढ़वा।शहर के कचहरी रोड स्थित विश्वनाथ वाटिका का भव्य शुभारंभ 19 नवंबर को बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के सानिध्य में बृहद सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों सत्संगी परिवारों ने भाग लेकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। विश्वनाथ वाटिका के प्रोपराइटर, लायंस क्लब गढ़वा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के फाउंडर मेंबर रघुवीर प्रसाद कश्यप सहित समस्त कश्यप परिवार एवं सत्संगी परिवार के कर-कमलों द्वारा वाटिका का शुभारंभ किया गया। वही मौके पर सत्संगी अरविंद नाथ चतुर्वेदी, विजय नंदन सिंहा, डॉ. कृति सुंदर, धृति सुंदर ने श्री श्री ठाकुर जी के बताए दिव्य मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए विश्वनाथ वाटिका के प्रोपराइटर सहित समस्त परिवार को हृदय से आशीर्वाद दिया कि परिवार फले-फूले, दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करे, सुख-समृद्धि से घर सदा महकता रहे। तत्पश्चात प्रोपराइटर रघुवीर प्रसाद कश्यप ने बताया कि विगत 53 वर्षों से वे सत्संग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ वाटिका तक पहुंचने के लिए दो सुविधाजनक रास्ते हैं। पहला रास्ता बुल्लू भंडार के सामने से और दूसरा रास्ता कचहरी मेन रोड, पिपरा कला एसबीआई बैंक के बगल से जाता है।वाटिका में आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समागम है। यहां भव्य एसी बैंक्वेट हॉल, बड़ा लॉन, किचन, स्टोर और कमरों की उत्तम व्यवस्था है। लॉन में करीब 500 लोगों और हॉल में करीब 300 लोगों के बैठने की शानदार व्यवस्था की गई है। शादी-विवाह, रिसेप्शन, जन्मदिन, मीटिंग, सेमिनार सहित हर शुभ अवसर के लिए उचित मूल्य पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।शुभारंभ होते ही वाटिका की लगातार बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए वाटिका में स्टाफ हमेशा उपलब्ध है।इस भव्य अवसर पर नप अध्यक्ष दौलत सोनी, वार्ड पार्षद मुन्ना,उमेश कश्यप, महावीर प्रसाद कश्यप,रघुवीर प्रसाद ,जगजीवन बघेल,डॉ. यू. एन. बर्नवाल, उपेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह,नंदलाल प्रसाद ,नवीन चंद्र सिंह, दयाशंकर गुप्ता, राजमणि प्रसाद, सचिन अग्रवाल, सूरज गुप्ता, राकेश रोशन, डॉ. कुमुद रंजन,सत्यम राज, शशि भूषण चौधरी, धनंजय पांडेय, संतोष केशरी, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार राम , डॉ सोनल , डॉ अनिल साह ,डॉ राकेश रंजन,मुकेश ठाकुर, राजीव रंजन, मिथलेश कश्यप, मंजू देवी, सुषमा रंजन, सिम्मी रंजन, चंदा देवी, अंजली देवी, दिलीप कश्यप, अमित कश्यप, मदन कश्यप, विनय कश्यप, रवि रंजन कुमार, अजीत कुमार सहित समस्त सत्संगी और कशोधन समाज के लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ