गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आय...
गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस योग कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालयकर्मियों और कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान गायत्री परिवार के विनोद पाठक द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम कराते हुये उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया. इसमें प्रज्ञा योग, सर्वांगासन, शशांकासन, भुजंगासन, ब्रजासन, तड़ासन, तिर्यक तड़ासन सहित विभिन्न अंगों से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम कराये गये. साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन आदि से संबंधित विभिन्न प्राणायाम की क्रिया करायी गयी. इस दौरान उन्होंने आसन एवं प्राणायाम से होनेवाले लाभों के विषय में भी जानकारी दी. इसके पूर्व योग कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने दीप जलाकर किया. इस अवसर पर योग के महत्व के विषय में बोलते हुये प्रधान जिला जज श्री प्रसाद ने कहा कि योग जीवन को स्वस्थ और दीर्घायु बनाने के लिये एक बेहतर जीवन जीने की कला है. योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है. हमारे अंदर की नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और सकारात्मक सोच विकसित होता है. योग का यह दिया हुआ सूत्र हमारे भारत के ऋषियों द्वारा दिया गया अनुपम उपहार है. इसे हमें अपने जीवन में उपयोग कर इसका लाभ लेने की जरूरत है. प्रधान जिला जज ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिये. योग को जीवनशैली में अपनाकर हम अपने स्वयं के साथ-साथ अपने राष्ट्र को स्वस्थ और सुखी बना सकते हैं. इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान जज मनोजचंद्र झा ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजन लकड़ा ने किया. इस अवसर पर जिला जज (द्वितीय) प्रभात कुमार शर्मा, जिला जज (चतुर्थ) आशुतोष कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नजीर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजन लकड़ा, न्यायिक पदाधिकारी विक्रांत रंजन, अभिनव त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मृत्युंजय तिवारी, न्यायालयकर्मी दीपक कुमार सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, डीडी पाठक, सतीश सिंह, अभिषेक अग्रवाल, सुशांत शांडिल्य उज्जवल, महेंद्र पासवान, राजेश कुमार, नरेंद्र पांडेय, आशीष मेहता, किशनलाल सहित सभी न्यायालयकर्मी उपस्थित थे.खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ