गढ़वा। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में आयोजित द्वितीय गढ़वा जिला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप के तीन दिवसीय प्रशिक्षण...
गढ़वा। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में आयोजित द्वितीय गढ़वा जिला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन रविवार को बंधन मैरिज हॉल में हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को प्रभावित किया।समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय तथा गढ़वा जिला कराटे संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में प्रकृति आनंद देव, ओम आनंद देव, कृष्ण आनंद देव, झूलन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, डॉली कुमारी, शाहीन परवीन, शहजाद रंगशाज, नजीर अंसारी, सेजल श्रीवास्तव, समीर कुमार चौबे, पुण्य प्रसून, सत्यम कुमार, अदिति पांडे, अनुराग पांडे, आदित्य कुमार मेहता, वानिया साफी सिद्दीकी, अर्चना कुमारी, सत्यम कुमार, हिमांशु कुमार, अभय यादव, हैप्पी, जयराज, ओमप्रकाश, सूरज कुमार, नंदनी कुमारी, उमर अब्दुल्ला, सुधीर कुमार, मिस्टी गुप्ता, आदित्य राज, हसन खान, फलकनाज, खुशदिल राजा, अद्विक सिंह, अर्पण, शौर्य विश्वकर्मा, मिस्टी गुप्ता, ऋषिका कुमारी, अयान खान, कार्तिक कुमार, आयुषधर दुबे, अंकित कुमार, आयुष तिवारी, युग प्रताप देव, रंजीत, आर्यन धर दुबे, रंजीत कुमार, अर्पित कुमार दुबे, बाबत रंगशाज तथा शारदा कुमारी सहित अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल रहे।शिविर में खिलाड़ियों को कोच मनोज संसाई के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट कौशल, आत्मरक्षा तकनीकों एवं अनुशासित प्रदर्शन को देखकर अतिथि गदगद हो उठे और उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन नीरज श्रीधर ने किया। अपने सधे हुए उद्बोधन और प्रस्तुति से उन्होंने अतिथियों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को पूरे कार्यक्रम के दौरान जोड़े रखा।मौके पर संजय पांडेय (सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा) ने कहा कि:“मार्शल आर्ट केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। गढ़वा के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। यदि वे इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहे तो निश्चित रूप से जिला और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।”वही ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि: “ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। खिलाड़ियों का उत्साह और प्रदर्शन सराहनीय रहा। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा मिलना चाहिए।”वही मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि:“तीन दिनों तक खिलाड़ियों ने जिस लगन और अनुशासन का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है। मार्शल आर्ट बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।”वही विजय सोनी ने कहा कि “गढ़वा में मार्शल आर्ट जैसी खेल गतिविधियों का निरंतर विस्तार होना जिले के लिए गौरव की बात है। इस प्रशिक्षण शिविर ने खिलाड़ियों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित की है। खिलाड़ियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मैं सभी प्रशिक्षुओं, अभिभावकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं तथा कामना करता हूं कि गढ़वा के खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।”इस अवसर पर मदन केसरी, डॉ. पतंजलि केसरी, ललन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, सुशील तिवारी, अजयकांत, अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, राम प्रवेश तिवारी, रमाशंकर सिंह, दीपक कुमार, पिंकी देवी, शांति देवी, पंकज सिंह, पप्पू कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, नौशाद, रामनाथ, सनोज कुमार, रघुनाथ प्रसाद, संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी गढ़वा जिला कराटे एवं किक बॉक्सिंग संघ के सचिव तथा मुख्य प्रशिक्षक मनोज संसाई ने दी।
टिप्पणियाँ