गढ़वा/भवनाथपुर। विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा के अवसर पर सोमवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में फिट इंडिया साइकिल चलाओ...
गढ़वा/भवनाथपुर। विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा के अवसर पर सोमवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में फिट इंडिया साइकिल चलाओ अभियान एवं खेलो इंडिया अस्मिता वुमन सिटी लीग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। साइकिल रैली और प्रतियोगिता के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जेएमएम युवा नेता दीपक प्रताप देव, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा एवं सीआई प्रेमशंकर पाल ने संयुक्त रूप से साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली मुख्य मार्ग होते हुए कर्पूरी चौक तक पहुंची और पुनः विद्यालय लौटकर संपन्न हुई।प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप में प्रियांजलि कुमारी प्रथम, नजरीन खातून द्वितीय एवं जूही कुमारी तृतीय रहीं। जूनियर ग्रुप में ट्विंकल कुमारी ने पहला, अंशिका कुमारी गुप्ता ने दूसरा तथा अमिता कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सब-जूनियर ग्रुप में बेबी कुमारी प्रथम, गौरी कुमारी द्वितीय एवं मदीना प्रवीण तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मौके पर कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर बालिकाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है तथा भविष्य में भी जिले में ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में सुशील तिवारी, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह और अजय कांत उपस्थित रहे। इसके अलावा फुलेंद्र यादव, अजीत कुमार, चमन सिंह, शोभनाथ साह, स्थानीय खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि एवं पत्रकारों का भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।यह आयोजन गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे एवं कोषाध्यक्ष सह जिला प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वही श्री बंशीधर नगर में दौड़ेगा ‘खेलो इंडिया’ का जोश, 11 जून को होगी महिला साइकिलिंग सिटी लीग,मुख्य अतिथि होंगे विधायक अनंत प्रताप देव
गढ़वा: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन 11 जून को श्री बंशीधर नगर में किया जाएगा।इस कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव करेंगे। इस संबंध में जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद कुमार दुबे ने प्रशासन को सूचना देते हुए आवश्यक अनुमति एवं सहयोग का अनुरोध किया है।आयोजन प्रभारी अनंजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता 11 जून को सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगी। साइकिल रैली एवं प्रतियोगिता का मार्ग कचहरी परिसर से जंगीपुर पावर हाउस तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, फिटनेस को बढ़ावा देना तथा साइकिलिंग संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो नेता दीपक प्रताप देव, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, सीओ विकास सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर द्वारा अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी नगर उंटारी तथा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक को पत्र भेजकर कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला साइकिल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ