जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का लिया संकल्प गढ़वा। गढ़वा जिले को नई जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के रूप में अनुभवी और...
जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का लिया संकल्प
गढ़वा। गढ़वा जिले को नई जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के रूप में अनुभवी और कर्मठ अधिकारी अर्चना सिंह मिली हैं। वर्ष 2000 बैच की अधिकारी अर्चना सिंह ने सोमवार को विधिवत योगदान देकर अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करते ही समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।कार्यालय पहुंचने पर विभागीय कर्मियों ने उनका स्वागत किया तथा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारी अर्चना सिंह ने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।नई जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के रूप में योगदान देने के बाद अधिकारी अर्चना सिंह ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए विभाग पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग सिर्फ योजनाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके।अधिकारी अर्चना सिंह ने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारी अर्चना सिंह के योगदान से जिले के समाज कल्याण विभाग में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय कर्मियों ने भी उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य वातावरण और योजनाओं के प्रभावी संचालन की आशा व्यक्त की ।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ