गढ़वा: सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गढ़वा द्वारा आज सदर अस्पताल के सभागार ...
गढ़वा: सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गढ़वा द्वारा आज सदर अस्पताल के सभागार में कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डा० मुरली प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव डा० ज्वाला प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया।बैठक में सचिव द्वारा पिछले बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके बाद कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। पहला, आगामी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा उद्यान में सुबह 6 बजे प्रातः भ्रमण के साथ जनसभा के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दूसरा, रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दो प्रस्ताव पारित हुए हैं जो निम्न क्रमवार है
(१) दिनांक 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस का कार्यक्रम तथा( २) आगामी रेड क्रॉस दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन। इसके साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय परिसर के बाहर साइन बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी सदस्य उमेश कश्यप को सौंपी गई, जो संभवतः अगले ही दिन पुराने समाहरणालय इन रोड के मुहाने पर स्थापित कर दिया जाएगा।मौके पर चेयरमैन डा० मुरली प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सेवा करना है, जिसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।वही सचिव डा० ज्वाला प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी प्रस्तावों को समय पर धरातल पर उतारना प्राथमिकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।वही कोषाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद ने कहा कि समाज के सहयोग से इस तरह के कार्यक्रम और भी प्रभावी बनाए जा सकते हैं।वही कार्यसमिति सदस्य राजमणि प्रसाद ने बैठक को सफल बताते हुए सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की।वही दया शंकर गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान जैसे कार्य समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।बैठक में चेयरमैन डा० मुरली प्रसाद गुप्ता, सचिव डा० ज्वाला प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य राजमणि प्रसाद, दया शंकर गुप्ता, रघुबीर प्रसाद, प्रो० उमेश श्रीवास्तव, ज्ञान चंद प्रसाद केशरी, उमेश कश्यप तथा ब्लड डोनर मोटिवेटर अमन गुप्ता सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में राजमणि प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ