गढ़वा: शहर के कचहरी रोड स्थित राजघराना नेक्स्ट का आज बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में उद्घाटन किया गया। शोरूम के संस्थापक द्वारिक...
गढ़वा: शहर के कचहरी रोड स्थित राजघराना नेक्स्ट का आज बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में उद्घाटन किया गया। शोरूम के संस्थापक द्वारिका प्रसाद केसरी एवं रेखा देवी के साथ साथ विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, प्रोपराइटर रवि केसरी, धीरज केसरी, श्रेयांश केसरी एवं पूरे केसरी परिवार ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर फीता काटकर इस आधुनिक शोरूम का शुभारंभ किया।गौरतलब है कि वर्ष 1998 में “राजघराना” नाम से शुरू हुआ यह प्रतिष्ठान आज ग्राहकों के अपार विश्वास के दम पर नए आयाम छू रहा है। इसी कड़ी में 21 हजार स्क्वायर फीट में फैले इसके दूसरे भव्य ब्रांच के उद्घाटन ने शहर में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है।उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि “पिछले पांच वर्षों में गढ़वा का विकास हर क्षेत्र में तेजी से हुआ है और यही असली चहुंमुखी विकास है। राजघराना NXT जैसे प्रतिष्ठान इस विकास की जीवंत मिसाल हैं। अब लोगों को खरीदारी के लिए रांची, पटना, बनारस या कोलकाता जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे हर वर्ग और हर उम्र के लिए सभी ब्रांड्स और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह किसी बड़े मेट्रो मॉल से कम नहीं है।”उन्होंने कहा कि “ऐसे प्रतिष्ठान न सिर्फ व्यापार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। गढ़वा की जनता को अब बड़े शहरों जैसी सुविधा अपने ही जिले में मिल रही है।वही प्रोपराइटर रवि केसरी ने कहा कि “गढ़वा की जनता के प्यार और विश्वास ने ही हमें यहां तक पहुंचाया है। आज शाम करीब 4:00 बजे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मौजूदगी रहेगी, जिससे यह आयोजन और खास
बनेगा।”वही धीरज केसरी ने बताया कि “यह शोरूम सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि एक कम्पलीट फैशन हब है, जहां मेंस, वूमेन्स, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सभी बड़े ब्रांड्स के कपड़े, फुटवियर और बैगेज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।”वही श्रेयांश केसरी ने कहा कि “गढ़वा में पहली बार इस स्तर का फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं और फैशन प्रेमियों के लिए नया अनुभव साबित होगा।”वही
बनेगा।”वही धीरज केसरी ने बताया कि “यह शोरूम सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि एक कम्पलीट फैशन हब है, जहां मेंस, वूमेन्स, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सभी बड़े ब्रांड्स के कपड़े, फुटवियर और बैगेज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।”वही श्रेयांश केसरी ने कहा कि “गढ़वा में पहली बार इस स्तर का फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं और फैशन प्रेमियों के लिए नया अनुभव साबित होगा।”वही
झामुमो नेता संतोष केसरी ने कहा कि “राजघराना NXT का उद्घाटन गढ़वा के विकास और आधुनिकता की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।” वही पुनः प्रोपराइटर रवि केसरी ने कहा कि ग्राहकों के लिए खास मेगा लकी ड्रॉ ऑफर भी लॉन्च किया गया है, जिसमें 21 अप्रैल से 25 दिसंबर तक हर ₹5000 की खरीदारी पर कूपन दिया जाएगा और 27 दिसंबर को ड्रा के जरिए बाइक, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत कई आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।वही पुनः पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी ने कहा कि इस भव्य उद्घाटन के साथ ही गढ़वा में आधुनिक शॉपिंग कल्चर की नई शुरुआत हो गई है, जो आने वाले समय में शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकेत दे रही है।”कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह झामुमो नेता संतोष केसरी,ताहिर अंसारी ,नीरज तिवारी, छोटू खरवार, मनोज ठाकुर, फूज़ैल खान, जवाहर पासवान, चंदन जायसवाल, प्रदीप केसरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्राहक एवं केसरी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ