गढ़वा: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का दृश्य देखने को ...
गढ़वा: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का दृश्य देखने को मिला। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति, गढ़वा जिला कमिटी एवं पासवान परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह ने पूरे शहर को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वा टाउन हॉल से पारंपरिक हथियारों से सुसज्जित विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और रास्ते में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी लोग पुनः टाउन हॉल पहुंचकर मुख्य जयंती समारोह में शामिल हुए।समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, औरंगाबाद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, उप विकास आयुक्त गढ़वा एवं नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष दौलत सोनी तथा पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके, माला एवं बाबा चौहरमल की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। उद्बोधन कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा चौहरमल के संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के संदेश को विस्तार से रखा।मौके पर
मुख्य अतिथि मिथलेश ठाकुर ने कहा कि बाबा चौहरमल शोषित, वंचित और पीड़ित समाज के सच्चे रक्षक थे, जिनका जीवन साहस और न्यायप्रियता की मिसाल है। वहीं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने समाज से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। पंकज पासवान ने शिक्षा और दहेज मुक्त समाज पर जोर दिया, जबकि शांति देवी ने आपसी एकता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया।कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला, जहां पासवान समाज के गायक रमेश रेशमिया एवं तूफान राज ने बाबा चौहरमल पर आधारित भजन एवं गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।वही विशिष्ट अतिथि बैद्यनाथ राम ने समाज को संगठित होकर उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि एकजुटता ही समाज की असली ताकत है।वही नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरूकता का मजबूत माध्यम बताया।वही
समिति अध्यक्ष चंदन पासवान ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकता का प्रतीक है।वही पलामू प्रमंडल के संरक्षक दशरथ पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंदन पासवान ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव रामचंद्र पासवान एवं उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य खरौंधी धर्मराज पासवान ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के संरक्षक दशरथ पासवान, राजेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष कामता राम पासवान, विरेंद्र पासवान, उदय मांझी, पलामू जिला कमिटी के अध्यक्ष संदीप पासवान, महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष अशोक पासवान, राम प्रवेश पासवान, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान (बंटु), कमलेश पासवान, राजू पासवान, लातेहार जिला संरक्षक सुरेंद्र पासवान, राधिका पासवान, अध्यक्ष ददन पासवान, महासचिव ओमप्रकाश पासवान, उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान सहित बड़ी संख्या में पासवान परिवार के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन पासवान, रामचंद्र पासवान, मिथलेश पासवान, धर्मराज पासवान, दिनदयाल पासवान, प्रेमतोष पासवान, सोनल पासवान, कामेश्वर पासवान, रितेश पासवान, ध्रमेंद्र पासवान, कुलदीप पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर अहम भूमिका निभाई।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ