गढ़वा: शहर में गौसेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय सामने आया है। श्रीकृष्ण गौशाला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह...
गढ़वा: शहर में गौसेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय सामने आया है। श्रीकृष्ण गौशाला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगर परिषद गढ़वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (उर्फ दौलत सोनी) ने घोषणा की कि बस पड़ाव का नामकरण अब श्रीकृष्ण गौशाला के नाम पर किया जाएगा और उसकी आय का एक हिस्सा गौशाला को दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।रविवार को स्थानीय गौशाला परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी, उपाध्यक्ष अनीता देवी तथा सभी वार्ड पार्षदों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नप अध्यक्ष आशीष सोनी, गजाला सिद्दीकी, गुलशन आरा, रेणु देवी, हीरा गोंड, अंजू देवी, अनीता गुप्ता, विनोद प्रसाद,नीलम शर्मा ,बंधु राम, स्नेहा देवी, सत्यवती देवी, राजा सिंह, उमेश मेहता, रश्मि सिन्हा, मीरा देवी, वार्ड 18, वार्ड 19, वार्ड 20 सहित अन्य पार्षद एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीकृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष विनोद पाठक ने गौशाला की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके विकास के लिए नगर परिषद से सहयोग की मांग रखी।इस पर अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने भरोसा दिलाया कि बस पड़ाव का नामकरण एवं आय का हिस्सा देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनीता देवी, विवेकानंद उपाध्याय, विहिप मंत्री सोनू सिंह, नंदकुमार गुप्ता, विजय केसरी ने भी अपने विचार रखे।मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि यह निर्णय गौशाला के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।वही सचिव श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि आय का स्थायी स्रोत बनने से गौशाला की व्यवस्था और बेहतर होगी।वही उप सचिव अरविंद पटवा ने इसे समाज और गौसेवा के लिए सकारात्मक पहल बताया।वही उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने कहा कि इससे गौशाला को नई पहचान और मजबूती मिलेगी। वही ज्योति प्रकाश केशरी ने सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार जताया।इस अवसर पर गौशाला के कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, सचिव श्याम सुंदर प्रसाद, उप सचिव अरविंद पटवा, उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, ज्योति प्रकाश केशरी, विकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन विनोद कमलापुरी ने किया। .....
टिप्पणियाँ