गढ़वा: जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा द्वारा सोमवार 30 मार्च को सदर अस्पताल परिसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक...
गढ़वा: जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा द्वारा सोमवार 30 मार्च को सदर अस्पताल परिसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी,डीएस डॉ माहेरू यमानी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिनेश यादव ने HPV वैक्सीन को किशोरियों के लिए “जीवनरक्षक सुरक्षा कवच” बताते हुए कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भी अनुशंसित है। उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।वही सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि HPV वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को इस खतरनाक वायरस से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल विशेष रूप से 14 वर्ष तक की बच्चियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका 15वां वर्ष शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि HPV वायरस महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है, लेकिन कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण यह किशोरियों में गंभीर रूप ले सकता है, जिससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।वही डीएस डॉ माहेरू यमानी- (जिला स्वास्थ्य पदाधिकारी) ने कहा कि “जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। हमारी टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी, ताकि कोई भी बच्ची इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रह जाए।”कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी भी साझा की गई कि इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से की गई थी, जिसके बाद इसे पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।अधिकारियों ने इस अवसर पर जन-जागरूकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नियमित टीकाकरण से महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत किया जा सकता है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से पुनः अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ