गढ़वा:जिले में इन दिनों शादी-विवाह के लगन और आने वाले बड़े पर्व-त्योहारों की आहट के साथ बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रह...
गढ़वा:जिले में इन दिनों शादी-विवाह के लगन और आने वाले बड़े पर्व-त्योहारों की आहट के साथ बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शहर के मेन रोड पर आर गुप्ता मेडिकल एजेंसी के सामने स्थित प्रसिद्ध कपड़ा प्रतिष्ठान ‘मां गायत्री गारमेंट्स’ में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।दुकान में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दरअसल, इन दिनों शादी-विवाह का लगन भी चल रहा है और इसके साथ ही ईद और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार भी बेहद करीब हैं। ऐसे में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए नए-नए और आकर्षक परिधानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। त्योहारों और शादी-विवाह के अवसर पर लोग आधुनिक फैशन और ब्रांडेड कपड़ों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।मां गायत्री गारमेंट्स में ग्राहकों के लिए छोटे बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। यहां आधुनिक डिजाइन, बेहतर क्वालिटी और नामी ब्रांडों के कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मौजूद है। यही कारण है कि लोग बड़े ही शौक और उत्साह के साथ यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।खरीदारी करने आए ग्राहकों का कहना है कि यहां उन्हें एक ही स्थान पर पूरे परिवार के लिए फैशनेबल और अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिल जाते हैं, जिससे उनकी खरीदारी आसान हो जाती है। वहीं दुकानदारों का भी कहना है कि लगन और त्योहारों के इस मौसम में बाजार की रौनक बढ़ने से व्यापार में भी अच्छी गति आई है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित जायसवाल ने बताया कि लगन और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए खास कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ट्रेंडिंग डिजाइन और ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े उपलब्ध हैं। उन्होंने समस्त जिलेवासियों को ईद और रामनवमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ इन पर्वों को मनाएं।वही खरीदारी करने आए ग्राहकों ने बताया कि मां गायत्री गारमेंट्स में कपड़ों की वैरायटी और क्वालिटी काफी अच्छी है। शादी-विवाह और त्योहारों के लिए यहां आकर्षक डिजाइन और फैशन के अनुसार कपड़े मिल जाते हैं, इसलिए लोग पूरे परिवार के साथ यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।वही
टिप्पणियाँ