गढ़वा: रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व मंगलवार को गढ़वा जिला भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। पूरे शहर म...
गढ़वा: रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व मंगलवार को गढ़वा जिला भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। पूरे शहर में भगवा रंग की छटा बिखर गई, जब विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य मंगला शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रामभक्तों का उत्साह चरम पर रहा और जगह-जगह आकर्षक झांकियों एवं प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा की शुरुआत शहर के काली मंदिर से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रंका मोड़ तक पहुंची। यात्रा के दौरान कहीं नरसिंह अवतार तो कहीं अन्य धार्मिक झांकियों की अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिली। रंका मोड़ पर अलग-अलग अखाड़ा समितियों द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां श्री महावीर मंडल गढ़वा की ओर से दक्षिण भारत से आए कलाकारों ने अपनी अनोखी कला से लोगों का दिल जीत लिया।इस बार की शोभायात्रा में नारी शक्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में महिलाएं एक समान वेशभूषा में शामिल हुईं और भगवान राम के भजनों पर नृत्य करते हुए "जय श्री राम" के जयकारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। महिलाओं की इस सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। श्री महावीर मंडल गढ़वा के आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं की भागीदारी पहले से कहीं अधिक रही है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में गढ़वा की रामनवमी और भी भव्य रूप में आयोजित की जाएगी, जो बड़े शहरों के आयोजनों को भी टक्कर देगी।
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने पारंपरिक कला, नृत्य और करतब का प्रदर्शन किया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर, श्री राम सेवा संपूर्ण अखाड़ा समिति द्वारा भी अध्यक्ष दौलत सोनी के नेतृव में भव्य मंगल जुलूस निकाला गया, जिसमें महाराष्ट्र से आए ढोल-नगाड़ा कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।यह जुलूस काली मंदिर से निकलकर रंका मोड़, गढ़देवी मोड़, मझिआव मोड़ होते हुए रामलला मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।इस अवसर पर श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कंचन साहू और महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता आनंद ने कहा कि इस वर्ष शोभायात्रा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है और भविष्य में गढ़वा की रामनवमी और भी भव्य रूप में आयोजित की जाएगी।वहीं सचिव ज्योति प्रकाश केसरी ने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ है तथा आने वाले वर्षों में इसे और भी बेहतर और व्यवस्थित बनाया जाएगा।इस अवसर पर श्याम सुंदर प्रसाद, दीपक तिवारी, नंदकुमार गुप्ता, विजय केसरी, सुरेश पटवा, राहुल साहू, पिंटू ठाकुर, सुनील केसरी, पूनम कांस्यकार, अशोक पटवा, देवेंद्र गुप्ता,आशीष अग्रवाल , संध्या केसरी, उर्वशी शर्मा, मीना केसरी, अंजू केसरी, स्नेहा देवी, सोनाली केसरी, दीपिका केसरी,अनु दुबे ,पवन कुमार, करीमन बघेल, मुन्ना मोबाइल, संतोष कश्यप,सरोज सिंह,विभा केसरी, वर्षा अग्रवाल,रजनी गुप्ता ,सुजाता अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इसके अलावा, कई समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिली। रामनवमी से पहले इस भव्य आयोजन ने गढ़वा को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग दिया और श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का संचार किया।वही श्री रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व आयोजित भव्य मंगला जुलूस में कमलापुरी वैश्य समाज, गढ़वा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समाज के सदस्यों ने जुलूस में शामिल हजारों भक्तों के बीच जलपान एवं मिष्ठान की विशेष व्यवस्था कर उनकी सेवा की।समाज के सदस्यों ने “जय श्री राम” के जयकारों के साथ पूरे उत्साह और समर्पण भाव से सेवा कार्य किया। इस पहल की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।कमलापुरी वैश्य समाज की यह पहल न केवल सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाती है, बल्कि धार्मिक आयोजनों में समाज की सक्रिय भागीदारी का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ