गढ़वा: शहर के मदर टेरेसा डीएस पब्लिक स्कूल में आज शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा...
गढ़वा: शहर के मदर टेरेसा डीएस पब्लिक स्कूल में आज शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा फल वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर उत्साह, खुशी और उपलब्धि के भाव से सराबोर नजर आया।विद्यालय की निदेशिका मीरा यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा बच्चों को उनका परीक्षा परिणाम सौंपा गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरे पर जहां सफलता की मुस्कान देखने को मिली, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी गर्व और संतोष का भाव स्पष्ट झलक रहा था।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही, अनुशासन, नियमित पढ़ाई और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया गया।निदेशिका मीरा यादव ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि हर छात्र में कुछ खास प्रतिभा होती है, जिसे सही मार्गदर्शन और मेहनत से निखारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि
“हमारे लिए हर बच्चा खास है और उसका विकास ही हमारी प्राथमिकता है। परीक्षा परिणाम सिर्फ एक पड़ाव है, असली लक्ष्य बच्चों को बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”. सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में निम्न नाम शामिल है: Class Nursery
Pranay kumar-1st
Udit narayan-2nd
Aayansh kumar-3rd
Class LKG
Arya kumari-1st
Chhaya kumari-2nd
Tejas pandey-3rd
Class UKG
Shwetabh singh-1st
Himanshu kumar-2nd
Kishu soni-3rd
Class one
Atharva tiwari-1st
Shivam kumar-2nd
Ayush pandey-3rd
Class two
Nitesh oraon-1st
Divya kumari-2nd
Gulshan kumar-3rd
Class three
Shivani kumari-1st
Saksham kumar-2nd
Vyom tiwari-3rd
Class four
Ablison oraon -1st
Law kumar-2nd
Arya sinha-3rd
Class five
Sneha kumari-1st
Gita kumari-2nd
Sushant kumar-3rd
Class six
Abhijeet tirkey-1st
Prince kumar pal-2nd
Abhishek kumar-3rd
Class seven
Priya kumari pal-1st
Priya kumari ram-2nd
टिप्पणियाँ