गढ़वा। जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित समाजसेवियों एवं प्रसिद्ध चिकि...
गढ़वा। जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित समाजसेवियों एवं प्रसिद्ध चिकित्सकों ने देशभर के मुस्लिम समुदाय को ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है, जिसे लोग गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल के रूप में देख रहे हैं।ईद के पावन अवसर पर डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि “त्योहार हमें आपसी प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। हम सभी को मिलजुलकर देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए।” वहीं डॉ. अरशद अंसारी ने कहा कि “ईद केवल मुस्लिम समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे समाज में खुशियां बांटने का पर्व है, इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।”डॉ. असजद अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि “आपसी भाईचारा ही देश की असली ताकत है, इसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।” डॉ. माहेरू यमानी ने कहा कि “समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना ही हमें आगे बढ़ाती है।”डॉ. महजबी ने कहा कि “ईद का असली संदेश मानवता और सेवा है, जिसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।” वहीं डॉ. नौशाद आलम ने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।समाजसेवी शौकत खान ने कहा कि “हिंदू-मुस्लिम एकता ही भारत की पहचान है, इसे मजबूत करना जरूरी है।”वार्ड पार्षद गजाला सिद्दीकी ने कहा कि “त्योहारों के माध्यम से हम दिलों को जोड़ने का काम करें।” वार्ड पार्षद गुलशन आरा ने भी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। वही पूर्व वार्ड पार्षद इस्लाम कुरैशी ने कहा कि “ईद हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देती है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए, तभी समाज और देश मजबूत बनेगा।”वही शम्मी खान ने कहा कि “ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए, यही हमारे समाज की असली ताकत है।” वही शरीफ अंसारी ने कहा कि “हम सब एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर देश की एकता को और मजबूत कर सकते हैं।वही फुजैल अहमद ने कहा कि “ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का प्रतीक है। हमें सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए और समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करना चाहिए।” इस अवसर पर सभी ने मिलकर देश में अमन, शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने की कामना की और लोगों से नफरत छोड़कर भाईचारे के रास्ते पर चलने की अपील की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ