गढ़वा: गढ़वा जिले के लिए गर्व और खुशी का क्षण तब देखने को मिला जब जिले की बेटी आकांक्षा कुमारी निराला को एमबीबीएस की डिग्री से स...
गढ़वा: गढ़वा जिले के लिए गर्व और खुशी का क्षण तब देखने को मिला जब जिले की बेटी आकांक्षा कुमारी निराला को एमबीबीएस की डिग्री से सम्मानित किया गया। किशनगंज स्थित माता गुजरी कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में 13 मार्च को आयोजित 27वें बैच के एमबीबीएस विद्यार्थियों के प्रथम कन्वेंशन समारोह में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन दिलीप कुमार जायसवाल एवं वाइस चेयरमैन डॉ. इक्षित जायसवाल ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी एवं उच्च शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। कॉन्वोकेशन समारोह में एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा डिग्री देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में गढ़वा जिले की बेटी आकांक्षा कुमारी निराला को भी एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई। आकांक्षा कुमारी निराला, रोटरी क्लब गढ़वा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता की सुपुत्री हैं। जैसे ही उन्हें एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त हुई, गढ़वा जिले में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। जिले के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे गढ़वा के लिए गौरव का क्षण बताते हुए आकांक्षा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।आकांक्षा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता जिले की अन्य बेटियों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।इस संबंध में रोटरी क्लब गढ़वा के अध्यक्ष एवं आकांक्षा के पिता श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता के पीछे उसकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन है।शहर के कई समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने कहा कि गढ़वा की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और आकांक्षा कुमारी निराला की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायक है।चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कहा कि आकांक्षा जैसी होनहार बेटी का डॉक्टर बनना गढ़वा के लिए गर्व की बात है और भविष्य में वह समाज की सेवा कर लोगों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।जिले के प्रबुद्ध लोगों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती सफलता समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है और आकांक्षा की उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
टिप्पणियाँ