गढ़वा :जिले में इन दिनों शादी-विवाह के लगन और बड़े पर्व-त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के विभिन्न कप...
गढ़वा :जिले में इन दिनों शादी-विवाह के लगन और बड़े पर्व-त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के विभिन्न कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में शहर के रंका मोड़ स्थित प्रसिद्ध कपड़ा प्रतिष्ठान ‘सुमंगलम राजघराना’ में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।
बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दरअसल, अभी शादी-विवाह का लगन चल रहा है और इसके साथ ही ईद और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार भी नजदीक हैं। ऐसे में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए नए-नए परिधानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। त्योहारों और शादी-विवाह के मौके पर लोग बेहतर फैशन, आकर्षक डिजाइन और ब्रांडेड कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।सुमंगलम राजघराना में ग्राहकों के लिए छोटे बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां आधुनिक फैशन के साथ-साथ पारंपरिक परिधानों की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिल रही है। दुकान में नामी ब्रांडों के कपड़े, बेहतरीन क्वालिटी और किफायती दाम होने के कारण ग्राहकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि यहां एक ही जगह पर पूरे परिवार के लिए अलग-अलग डिजाइन और ट्रेंड के कपड़े मिल जा रहे हैं, जिससे उनकी खरीदारी आसान हो जाती है। यही कारण है कि दुकान में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ बनी रहती है।इधर बढ़ती भीड़ से कपड़ा व्यवसायियों में भी काफी उत्साह है। व्यापारियों को उम्मीद है कि लगन, ईद और रामनवमी के इस शुभ अवसर पर बाजार में इसी तरह चहल-पहल बनी रहेगी और व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी होगी। मौके पर
दुकान के प्रोपराइटर रवि केसरी ने बताया कि लगन और त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष कलेक्शन मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े, आधुनिक डिजाइन और उत्तम क्वालिटी उपलब्ध है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों को ईद और रामनवमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों के साथ त्योहार मनाएं।वही खरीदारी करने आए ग्राहकों ने कहा कि सुमंगलम राजघराना में कपड़ों की वैरायटी और क्वालिटी काफी अच्छी है। यहां शादी-विवाह और त्योहारों के लिए ट्रेंडिंग और आकर्षक डिजाइन के कपड़े आसानी से मिल जाते हैं, इसलिए लोग पूरे परिवार के साथ यहां खरीदारी करने आ रहे हैं।वही स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लगन और त्योहारों का मौसम बाजार के लिए काफी अहम होता है। इस दौरान बाजार में रौनक लौट आती है और व्यापार को नई गति मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह ग्राहकों की भीड़ बाजार में बनी रहेगी और कारोबार में और बढ़ोतरी होगी।
टिप्पणियाँ