गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा रसोई गैस कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की गयी है। ...
गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा रसोई गैस कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड के हूर गांव में छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है। इनमें से 17 सिलेंडर भरे हुए जब कितने 53 सिलेंडर खाली थे। बड़ी मात्रा में खाली सिलेंडर मिलने से ग्रामीणों के उस आरोप की पुष्टि हुई कि गांव में इस व्यक्ति द्वारा सिलिंडर बेचने का काम किया जा रहा था।एसडीएम संजय कुमार को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से हूर गांव में इस व्यक्ति के द्वारा ऊंचे दाम पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सूचना के सत्यापन के पश्चात एसडीएम ने ग्राम हूर स्थित सचिन चौबे के ठिकाने पर औचक छापेमारी की, तो घर के बाहर ही अहाते में सिलेंडरों से भरा हुआ वाहन खड़ा मिल गया। मौके पर मौजूद सचिन चौबे इन भरे और खाली सिलेंडरों के स्रोत और वितरण के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने में विफल रहे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।एसडीएम ने अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ ग्राम हूर स्थित सचिन चौबे के पास से मिले इन सिलेंडरों की गिनती करवायी।अधिकारियों ने जब्त किए गए इस स्टॉक को जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया।एसडीएम ने अंचलाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।एसडीएम ने बताया कि उन्होंने इस घटनाक्रम की जानकारी भारत गैस के स्थानीय सेल्स ऑफिसर अनिर्बान गांगुली को भी दी है। साथ ही उनसे कहा गया गया है कि वे गढ़वा में भारत गैस द्वारा आपूर्ति की जाने वाली एलपीजी गैस की सप्लाई चैन पर स्वयं निगरानी रखेंगे ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब अंचलाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी या एसडीएम को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार जिले में कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कालाबाजारी पर कार्रवाई जारी रहेगी। प्लास्टिक गैलन में पेट्रोल ले जाने के दौरान हादसा मामले की एसडीएम ने की जांच
लोटो के पेट्रोल पंप कर्मियों व ओबरा जाकर मृतक के परिजनों से ली जानकारी
गढ़वा। प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल लेकर जा रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना के बाद आग की चपेट में आने से मौत मामले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने जांच की।उल्लेखनीय है कि बीते 11 मार्च को ओबरा के 52 वर्षीय शंभू प्रसाद गुप्ता पेट्रोल पंप से प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदकर बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर उनकी मोपेड दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और गैलन में आग लग गई जिसमें वह जिंदा जल गए थे। उनके गांव ओबरा जाने पर स्थानीय लोगों ने एसडीएम को बताया कि वो पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर गांव में अवैध रूप से खुदरा बिक्री किया करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम संजय कुमार ने संबंधित पेट्रोल पंप पहुंचकर कर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों और घटना के समय मौजूद चश्मदीद लोगों से भी बातचीत कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मृतक के आश्रितों के जीवन यापन से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि प्लास्टिक के गैलन अथवा असुरक्षित बर्तनों में पेट्रोल की बिक्री नहीं की जाए। फिर भी पेट्रोल पंप कर्मियों ने ऐसा करके नियम विरुद्ध कार्य किया है। एसडीएम ने कहा कि अभी लोटो गांव का पेट्रोल पंप प्रबंधन यह मानने को तैयार नहीं है कि यह पेट्रोल उनके यहां से खरीदा गया था, इस पर सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।साथ ही एसडीएम ने आम लोगों से अपील की कि वे पेट्रोल और एलपीजी जैसे खतरनाक ज्वलनशील पदार्थों का अनधिकृत व्यवसाय न करें। छोटे लालच के चक्कर में कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ