गढ़वा।रामनवमी के पावन अवसर पर गढ़वा शहर इस बार भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर होने जा रहा है। श्री महावीर मंडल गढ़...
गढ़वा।रामनवमी के पावन अवसर पर गढ़वा शहर इस बार भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर होने जा रहा है। श्री महावीर मंडल गढ़वा की ओर से मंगलवार 24 मार्च को भव्य एवं ऐतिहासिक मंगला जुलूस का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।जुलूस की शुरुआत काली मंदिर से होगी, जो रंका मोड़, गढ़देवी मोड़, मझिआंव मोड़ होते हुए रामलला मंदिर परिसर तक पहुंचेगा। इस भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।श्री महावीर मंडल के संस्थापक अध्यक्ष कंचन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल की स्थापना वर्ष 2018 में हुई थी और तब से हर वर्ष रामनवमी पर मंगला जुलूस निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से रामनवमी को पारिवारिक स्वरूप में मनाने की परंपरा शुरू की गई, जिससे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी है।इस वर्ष के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी होगी। मंडल द्वारा महिला मोर्चा का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्ष विनीता आनंद को बनाया गया है। जुलूस में महिलाएं बड़ी संख्या में लाल साड़ी पहनकर एकरूपता में शामिल होंगी, जिससे भक्ति और संस्कृति का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि इस बार जुलूस में पुरुषों से अधिक महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हो सकती है।आयोजन को और भव्य बनाने के लिए पांच घोड़ों से सुसज्जित आकर्षक रथ शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही साउथ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में मंडल जुटा हुआ है।मौके पर कंचन साहू (संस्थापक अध्यक्ष):
उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है। इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है।वही सचिव ज्योति प्रकाश केशरी ने बताया कि मंडल के सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं और जुलूस को आकर्षक बनाने के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं।वही विनीता आनंद (महिला मोर्चा अध्यक्ष):
उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। इस बार महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस में शामिल होंगी।वही संध्या केसरी ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के लिए गर्व का अवसर है। सभी महिलाएं एक समान वेशभूषा में शामिल होकर भक्ति और एकता का संदेश देंगी।इस मौके पर मंडल के दीपक तिवारी, नंद कुमार गुप्ता, अशोक पटवा, विजय केशरी, ज्योति प्रकाश केशरी, सुनील केशरी, वार्ड पार्षद हिरालाल गोड़, पिंटू ठाकुर, देवेंद्र गुप्ता, बिंदु सरदार, जय पटवा, राहुल साहू, संध्या केसरी, दीपिका केशरी, सोनाली साहू, सुनीता पटवा, ट्रिंकल कश्यप, रिंकू लहरी, मीना केशरी, काजल सोनी, ममता कश्यप सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं।
टिप्पणियाँ