गढ़वा। थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरत मलंग साह मजार में हुई चोरी की घटना का गढ़वा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सनसनीखेज खुलासा कर दि...
गढ़वा। थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरत मलंग साह मजार में हुई चोरी की घटना का गढ़वा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई के चलते न सिर्फ इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, बल्कि चोरी गए सभी सामानों की भी पूरी बरामदगी कर ली गई।बताया गया कि 31 मार्च की सुबह करीब 5 बजे मजार का ताला टूटा हुआ पाया गया, जिसके बाद स्थानीय निवासी अब्दुल मनान ने थाना में आवेदन देकर बैटरी, इनवर्टर, CCTV कैमरा, DVR, एक्सटेंशन बोर्ड, सोलर प्लेट एवं दान पेटी चोरी होने की सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगालने पर सोनपुरवा निवासी राजा खान की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए मुख्य आरोपी राजा खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों रवि कुमार यादव, गुड्डू कुमार महतो और मिंटू कुमार सोनी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर सभी सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए सामान—एक्साइड कंपनी की बैटरी, ल्यूमिनस इनवर्टर, दो CCTV कैमरे, DVR, एक्सटेंशन बोर्ड, दो सोलर प्लेट, मॉनिटर एवं दान पेटी—को बरामद कर लिया।गढ़वा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। वहीं मजार से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।वही शांति समिति में गले मिलकर खत्म हुआ तनाव, भाईचारे का संदेश
गढ़वा, 31 मार्च :रमकंडा थाना क्षेत्र के बिचला टोला में 26 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान हुए दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद गढ़वा पुलिस की पहल से माहौल पूरी तरह शांत कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज रंका अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों समुदायों के करीब 80 प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया।बैठक में सभी से आपसी द्वेष भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर रहने की अपील की गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर कर भविष्य में ऐसी घटना दोहराने से परहेज करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और एकता का संदेश देते नजर आए। पुलिस प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में शांति और सद्भाव का माहौल फिर से स्थापित हो गया है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ