गढ़वा। समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए जायंट्स ग्रुप गढ़वा के सदस्यों ने आज एक अनूठी मिसाल पेश की। श्री कृष्ण गौशाला में ...
गढ़वा। समाजसेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए जायंट्स ग्रुप गढ़वा के सदस्यों ने आज एक अनूठी मिसाल पेश की। श्री कृष्ण गौशाला में गौ सेवा कर तथा केक काटकर जायंट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता का 65वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जायंट्स के सदस्यों ने केक काटकर सभी ने अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी, साथ ही अध्यक्ष को अंग वस्त्र पहनकर सभी ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना साफ तौर पर देखने को मिली।इस अवसर पर गौशाला में 50 किलो सब्जी, 50 किलो गाजर, 50 किलो बेसन, 10 किलो आटा के साथ-साथ गायों की बेहतर देखभाल के लिए नगद राशि भी भेंट की गई। यह सहयोग मनोज केसरी रूपा गंजी सहित अन्य सदस्यों के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ। कार्यक्रम के दौरान गायों को चारा खिलाया गया और गौशाला प्रबंधन से उनकी जरूरतों पर चर्चा की गई।मौके पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि“जीवन में गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इससे आत्मबल मजबूत होता है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास होता है। मेरा जन्मदिन यदि गौ सेवा और जरूरतमंदों के काम आ सके, तो इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता। मैं जायंट्स ग्रुप के सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जो हर सामाजिक कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।”वही फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा,
“अशोक गुप्ता जी का जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा है। गौशाला में जन्मदिन मनाकर उन्होंने यह साबित किया है कि उत्सव भी सेवा के माध्यम से मनाया जा सकता है।”वही यूनिट 2 के निदेशक मनोज केसरी रूपा गंजी ने कहा, कि “गौ सेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। जायंट्स ग्रुप गढ़वा लगातार ऐसे कार्य कर समाज को सकारात्मक दिशा दे रहा है।”वहीस्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी ने कहा,
“यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि समाज को एक संदेश है कि हम सब मिलकर सेवा के जरिए बदलाव ला सकते हैं।”वही फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता ने कहा,“जायंट्स ग्रुप की एकजुटता और सेवा भावना सराहनीय है। ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।”मौके परकार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, दीपक तिवारी, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मोज़ीबुद्दीन खान, मनोज केसरी (सन रेडियो), चंदन चंद्रवंशी, प्रवीण जायसवाल, प्रशांत कुमार, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर) सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा को निरंतर जारी रखने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ