गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की ओर से रविवार को शहर के मेन रोड स्थित गढ़ देवी मंदिर के पास सेवा और संवेदना से भरा सराहनीय का...
गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की ओर से रविवार को शहर के मेन रोड स्थित गढ़ देवी मंदिर के पास सेवा और संवेदना से भरा सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच स्वादिष्ट भोजन के रूप में पूरी, सब्जी और बुनिया का वितरण किया गया। भोजन पाकर लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया गया। साथ ही एक दिन पूर्व लायंस क्लब के सक्रिय एवं वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय बृजमोहन प्रसाद के आकस्मिक निधन के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्यक्रम उनकी पुण्य स्मृति को समर्पित किया गया, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही मौके पर जयशंकर ब्रेजियर ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराना हमारे लिए गर्व की बात है, यही सच्ची मानव सेवा है।वही रविंद्र जायसवाल ने कहा कि दिवंगत बृजमोहन प्रसाद की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित कर हम सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। वही विनय कश्यप ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।वही आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।वही अरविंद गुप्ता ने कहा कि भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।वही रवि अग्रवाल ने कहा कि सेवा सप्ताह में यह आयोजन मानवीय मूल्यों को सशक्त करता है।वही अमित केसरी ने कहा कि स्वर्गीय बृजमोहन प्रसाद का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।वही रतन केसरी ने कहा कि क्लब द्वारा किया गया यह सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय और अनुकरणीय है।अंत में एक बार पुनः लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ