गढ़वा। साइकिलिंग के क्षेत्र में झारखंड के लिए यह एक बड़ी और गर्व की उपलब्धि है। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयो...
गढ़वा।साइकिलिंग के क्षेत्र में झारखंड के लिए यह एक बड़ी और गर्व की उपलब्धि है। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित ट्रैक एशियन कप 2026 का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित SDAT साइक्लिंग वेलोड्रोम, वंडलूर में किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 11 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जहां उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के तीन प्रतिभाशाली साइकिल राइडर—सरिता कुमारी, आमिर रियाज़ और विकास उरांव का चयन हुआ है, जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। ट्रैक एशियन कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड के खिलाड़ियों की भागीदारी राज्य में खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।चयनित खिलाड़ियों को राजमहल लोकसभा के सांसद श्री विजय हसदा, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपायुक्त देवघर श्री नमन प्रियस लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, शि. डी. सिंह, नीतीश कुमार निशांत, रितेश कुमार झा, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, जितेंद्र महतो, राजेश कुमार यादव, सतविंदर कौर, राजकुमार मेहता, पंकज अग्रवाल, प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, प्रशिक्षिका प्रोन्नति रानी, तस्लीम खान, सतविंदर कौर सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।इसके साथ ही गढ़वा ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, रेखा चौबे, अनिता दत्त, अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी, राघवेंद्र नारायण सिंह, मुमताज राही, अनिल पांडे, अरविंद दुबे, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, सुशील तिवारी, अजय कांत, धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र यादव तथा विभिन्न खेल संघों और जिला संघों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।इस संबंध में जानकारी गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ