जिलेवासियों से निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान की अपील गढ़वा। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला ...
जिलेवासियों से निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान की अपील
गढ़वा। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई।उपायुक्त श्री यादव ने शपथ दिलाते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने इस शपथ को दोहराया।इस अवसर पर उपायुक्त श्री यादव ने जिलेवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। यह दिवस इस बात का संदेश देता है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने योग्य मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। साथ ही, उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाताओं को जागरूक करने तथा जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, एसपी अभियान राहुल बड़ाईक सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
**************************************
गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति तथा उसे और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक गहन विचार-विमर्श किया गया।समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत लाभुकों के ई-केवाईसी की स्थिति, राइटफुल टार्गेटिंग, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, तथा राशन कार्ड में सदस्यों के जोड़-घटाव (ERCMS के माध्यम से) की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही गोदामों के निर्माण एवं मरम्मति, डिपो एसेट मैनेजमेंट एप्लीकेशन, तथा खाद्यान्नों के उठाव एवं डोर स्टेप डिलीवरी की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जनवरी 2026 माह के लिए NFSA एवं JFSSS के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, DSD व्यवस्था, धोती/लुंगी/साड़ी वितरण, नमक वितरण, AGRS एवं PGMS से संबंधित शिकायतों के निवारण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, तथा खरीफ विपणन मौसम (KMS) 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति की प्रगति की भी क्रमवार समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समयबद्ध आपूर्ति, पारदर्शिता और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लाभुकों को निर्बाध, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। साथ ही शिकायतों के शीघ्र निष्पादन एवं योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए सकारात्मकता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपरोक्त बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान अपेक्षाकृत पुर परफॉर्मेंस पाए जाने पर उपाय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को कार्य प्रणाली में सुधार करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। साथ ही धान अधिप्राप्ति, खाद्यान्न वितरण, पैक्सों की कार्यप्रणाली, खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण, प्रतिवेदनों की अधिकतम स्थिति आदि में लापरवाही प्रदर्शित होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोदाम प्रबंधक, संबंधित पैक्सों के अध्यक्ष एवं सचिव समेत डीलरों पर कारणपृच्छा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त ने उपरोक्त बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए आगामी बैठक में कार्यों को निश्चित रूप से पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा आपूर्ति विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। विभाग द्वारा यह संकल्प दोहराया गया कि आमजन को विश्वसनीय, पारदर्शी एवं सशक्त आपूर्ति व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।
**************************************
गढ़वा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के विद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित यातायात के पालन की शपथ दिलाई गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा समहरणालय गढ़वा के सामने में वैसे गाड़िया जिनमे रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगी हुई थीं उन्हें चिन्हित कर उन सभी को गाड़िया में रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
**************************************
गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा प्राप्त निर्देशों तथा DEIC (District Education Innovation Challenge) एवं District Education Performance Review के निर्धारित इंडिकेटर्स के आलोक में गढ़वा जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह 24 जनवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे से नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, गढ़वा (टाउन हॉल) में आयोजित किया जाएगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार को बढ़ावा देना, शैक्षणिक परिणामों को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह पहल गढ़वा जिले को शैक्षणिक क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगी।उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया है, ताकि यह कार्यक्रम जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सके।
**************************************खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ