गढ़वा।नगर उंटारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित ज्वेलरी व्यवसायी गोलीकांड और लूटपाट मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया ह...
गढ़वा।नगर उंटारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित ज्वेलरी व्यवसायी गोलीकांड और लूटपाट मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने आज प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि 29 नवंबर को नगर उंटारी थाना अंतर्गत राधा कृष्ण ज्वेलर्स के मालिक जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, उसी दौरान तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गढ़वा को भी जांच में सहयोग के निर्देश दिए गए।जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य (Technical Intelligence) और मानवीय सूचना (Human Intelligence) के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की। इसी क्रम में सोनू कुमार की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।कड़ी पूछताछ के दौरान सोनू कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दो अन्य अपराधियों
➡️ राजकुमार उर्फ गोलू ➡️ रौशन कुमार
के नाम उजागर किए।इसके बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने भी इस जघन्य वारदात में अपनी-अपनी भूमिका स्वीकार की।
हथियार, बाइक और लूटा सामान बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने—
घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल (रौशन कुमार के घर से)
घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार, जिसे महादेइया जेल के पास छिपाया गया था
व्यवसायी का बैग और चाभी, जिसे भागने के दौरान रेणुकूट में फेंक दिया गया था बरामद कर लिया है।
इस मामले में नगर उंटारी थाना कांड संख्या-184/2025 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे कांड के सफल उद्भेदन में कई वरिष्ठ और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें प्रमुख रूप से—सत्येंद्र नारायण सिंह (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर)
नीरज कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा)
यशोधरा (पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, गढ़वा)
चिरंजीवी मंडल (परि0 पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा)
नगर उंटारी, भवनाथपुर, रमना, विशुनपुरा, डंडई, मेराल, खरौंधी, केतार, धुरकी सहित कई थाना प्रभारियों
तकनीकी शाखा गढ़वा शामिल रहे।एसपी अमन कुमार ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि गढ़वा पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस सफलता से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ