गढ़वा। संग्रहे खुर्द के प्रांगण में मंगलवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का भव्य अनावरण सह उद्घाट...
गढ़वा। संग्रहे खुर्द के प्रांगण में मंगलवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का भव्य अनावरण सह उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी रंजीत सिन्हा ने किया, जिन्होंने गांव के विकास और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता फिर एक बार दिखायी।समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य रूप से स्वयं रंजीत सिन्हा, शिशु सिन्हा, डॉ. अदिति लाल, चंचल सिन्हा, अमरावती सिन्हा और किरण सिन्हा ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसके बाद प्रतिमा का अनावरण ग्रामीणों की भारी उपस्थिति में किया गया। यह आयोजन न केवल ग्रामीणों के लिए गर्व का क्षण था, बल्कि गांव की सामाजिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक भी बन गया। जैसे ही प्रतिमा से आवरण हटाया गया, उपस्थित हजारों लोगों ने नारे लगाए—
“जय भारत!” “डॉ. राजेंद्र प्रसाद अमर रहें!”
पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। अनावरण करने वालों में उमेश्वर प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. गिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, गोविंद प्रसाद सिन्हा, गणेश प्रसाद सिन्हा और अरविंद प्रसाद सिन्हा शामिल थे। कार्यक्रम में बच्चों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी से जुड़े प्रेरणादायी पहलुओं को प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। उनकी बातों ने महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रपति डॉ. प्रसाद के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।समारोह में डॉ. गिरेंद्र प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। लगभग हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।मौके पर आयोजक कर्ता सह समाजसेवी रंजीत सिन्हा ने कहा कि “डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा सिर्फ एक स्मारक नहीं, बल्कि आदर्शों और त्याग की प्ररेणा है। संग्रहे खुर्द के लिए यह गौरव का क्षण है कि हजारों लोगों की उपस्थिति में इतना भव्य कार्यक्रम हुआ। यह एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है।”।उन्होंने कहा—“यह कार्यक्रम सिर्फ एक अनावरण नहीं, बल्कि गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।”“ग्रामीणों की उपस्थिति बताती है कि आज भी देशभक्ति और महान नेताओं के प्रति सम्मान जिंदा है।”मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में —उमेश्वर प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. गिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, गणेश प्रसाद सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम चौधरी, बीडीसी लक्ष्मण पासवान, गोविंद प्रसाद सिन्हा, डॉ. अदिति लाल, राजकुमार वर्मा, सुशील कुमार सिन्हा, राहुल कुमार वर्मा, मुंद्रिका राम, सूर्यदेव राम, कमलेश सिन्हा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ