प्रतिभा की नहीं, संसाधन की है कमी—प्रशासन के सहयोग से निकलेंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी : शैलेंद्र पाठक गढ़वा।शहर के पुलिस केंद्र स्थित...
प्रतिभा की नहीं, संसाधन की है कमी—प्रशासन के सहयोग से निकलेंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी : शैलेंद्र पाठक गढ़वा।शहर के पुलिस केंद्र स्थित मैदान में गुरुवार को गढ़वा जिला वालीबॉल संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय बृज बिहारी पाठक स्मृति वालीबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय लीग मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त दिनेश कुमार, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक एवं संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा सकारात्मक भावना से खेलना चाहिए। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें निखारने की, और यह कार्य खेल संघ लगातार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों का नजरिया बदला है और अब बच्चे खेल को करियर के रूप में अपनाने लगे हैं। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।उपायुक्त ने यह भी घोषणा की कि अगले साल तक गढ़वा शहर को दो इंटरनेशनल कोर्ट उपलब्ध हो जाएंगे।विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है और अनुशासन से ही व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। संघ द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन सराहनीय है, जिसमें पुलिस परिवार भी निरंतर सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि जब यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे, तो पूरे जिले का मान-सम्मान बढ़ेगा।ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने कहा कि गढ़वा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल संसाधनों की आवश्यकता है। यदि संसाधन उपलब्ध हो जाएं तो यहां से राज्य और देश स्तर के खिलाड़ी लगातार निकलते रहेंगे। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि प्रशासन की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल मैदान का अभाव है। इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि अगले वर्ष तक शहर में दो इंटरनेशनल कोर्ट मैच के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन विशाल पांडेय ने किया।इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार पाठक, पुलिस मेंस संगठन के अध्यक्ष रवि कुशवाहा, सचिव प्रकाश यादव, श्याम नारायण पांडेय, विवेक तिवारी, पंकज मिश्रा, शैलेश नंदन सिन्हा, संजीव पांडेय, अरविंद दुबे, रेफरी विकास तिवारी, प्रशांत ओझा, संजय कुमार, अंशु दुबे, सुमित मिश्रा, समर राजा, कुलदीप कुमार गौड़, आदित्य पांडेय, प्रभात तिवारी, अरविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ