गढ़वा। बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि हम इतिहास पढ़ते और लिखते नहीं हैं बल्कि इतिहास गढ़ते हैं। वह गढ़वा जिला मुख्यालय...
गढ़वा। बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि हम इतिहास पढ़ते और लिखते नहीं हैं बल्कि इतिहास गढ़ते हैं। वह गढ़वा जिला मुख्यालय में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता महामिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।टाउन हॉल के मैदान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बिहार में स्वर्ण आयोग का गठन उनके प्रयास से हुआ है। उन्होंने कहा कि राजपूत नेशनल कम्युनिटी है। ये पूरे भारत में पाए जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना करा लें तो राजपूतों की शक्ति का अंदाजा लग जाएगा। उन्होंने वर्तमान राजनीति पर विचार देते हुए कहा कि हिंदुत्व तो बचा लेकिन क्षत्रिय कट गए। उन्होंने क्षत्रियों को अहंकारी, अत्याचारी, शोषक वर्ग कहने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा होता तो भगवान राम केवट, रीछ, भालू, बंदर आदि को साथ लेकर रावण का वध नहीं करते। इसमें कोई राजपूत नहीं थे। रावण से कोई राजपूत नहीं बल्कि ऋषियों सहित वही लोग परेशान थे। जिसका साथ देने राम वहां पहुंचे और रावण का वध किया।
चतरा के पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राजपूतों का इतिहास गौरव पूर्ण रहा है। वे लड़े कटे मरे तो धर्म, संस्कृति और राष्ट्र बचा। राजपूतों का इतिहास हटा दिया जाए तो भारत का इतिहास अधूरा रह जाएगा। उन्होंने झारखंड में स्वर्ण बोर्ड की गठन की बात उठाई। उन्होंने कहा कि हम पराक्रम, वीरता और श्रेष्ठ परम्परा के कारण खड़े हैं। मेरा इतिहास कलम और स्याही से नहीं बल्कि तलवार और खून से लिखा गया है। उन्होंने कहा कि एकता अपने घरों से शुरू कीजिए। घर में भाई से लड़ाई और बाहर में एकता का दिखावा हमें और खोखला बनाएगा।इस मौके पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश सिंह, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, नवीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, समाजसेवी बबलू सिंह, दीपक प्रताप देव, अमरेंद्र सिंह, सिया सिंह, स्टेज सिंह, मंशा देवी, मुस्कान कुमारी,कृपाल सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शारदा महेश प्रताप देव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वागत भाषण में राजपूती एकता को बनाने के लिए इस कार्यक्रम की सराहना की। मंचासिन सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।मंच का संचालन आशुतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राजपूत समाज के मेधावी बच्चे रिया सिंह, रोहित कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह और राहुल सिंह के अविभावकों को सम्मानित किया गया। मौके पर लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव ने वीरता और संस्कृति के जुड़ी कई गीत प्रस्तुत कियागढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ