गढ़वा। कड़ाके की ठंड और सिहरन भरे जाड़े के मौसम में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने परमार्थ सेवा का एक सर...
गढ़वा।कड़ाके की ठंड और सिहरन भरे जाड़े के मौसम में मानवता की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने परमार्थ सेवा का एक सराहनीय कार्य किया। सोमवार, 15 दिसंबर की रात्रि करीब 9 बजे, गढ़वा कर्बला के समीप झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले अत्यंत गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच क्लब के सदस्यों ने पहुँचकर 45 गर्म कंबल उनके बदन पर ओढ़ाए, जिससे ठंड से राहत मिल सके।यह सेवा कार्य केवल सहायता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में सुकून भर गया।ठंड की रात में जब आम लोग अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं, उस समय सेवा भाव से प्रेरित होकर जरूरतमंदों के बीच पहुँचना वास्तव में लायनिज़्म की सच्ची भावना को दर्शाता है। निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करना ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है और इसी उद्देश्य की पूर्ति में लायंस क्लब गढ़वा सिटी निरंतर सक्रिय नजर आता है।उल्लेखनीय है कि इसी दिन क्लब के सदस्य लायन शिव कुमार गुप्ता का जन्मदिन भी था। इस अवसर को उन्होंने अपने लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए यादगार बनाया और अपनी ओर से 45 जोड़ा हाथ के दस्ताने गरीबों के बीच वितरित किए।मौके पर लायन राम नारायण प्रसाद (अध्यक्ष) ने कहा कि “कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। लायंस क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। आगे भी क्लब इसी तरह परमार्थ सेवा के कार्य करता रहेगा।”वही लायन दया शंकर गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा कि “सेवा का सुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जब जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तभी हमारे प्रयास सार्थक होते हैं। लायनिज्म का यही मूल मंत्र है—निस्वार्थ भाव से मानव सेवा।”वही लायन राजमणि प्रसाद ने कहा कि “इस भीषण ठंड में कंबल और दस्ताने जरूरतमंदों के लिए संजीवनी के समान हैं। लायंस क्लब गढ़वा सिटी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।”वही लायन सुनील कुमार (क्लब सचिव) ने कहा कि “क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हो सका। हमारा प्रयास है कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को राहत दी जाए। सेवा ही हमारा संकल्प है।”वही लायन शिव कुमार गुप्ता ने भावुक स्वर में कहा कि “अपने जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा के साथ मनाना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। जब किसी गरीब को ठंड से राहत मिलती है, वही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।”यह पहल न केवल अनुकरणीय है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि परमार्थ सेवा से बढ़कर संसार में कोई दूसरा कार्य नहीं है। इस पुनीत सेवा कार्य में लायंस क्लब गढ़वा सिटी के अध्यक्ष लायन राम नारायण प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष लायन दया शंकर गुप्ता एवं लायन राजमणि प्रसाद, क्लब सचिव लायन सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष लायन लखन कश्यप तथा लायन शिव कुमार गुप्ता ने विशेष सहभागिता निभाई।....
इसके साथ ही MJF डॉ अशोक सोनी ,संजय सोनी, रजनी गुप्ता,अनिल शर्मा ,उमा शंकर श्रीवास्तव आदि का भी विशेष योगदान होता है।
टिप्पणियाँ