गढ़वा। जिले की सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में शुमार गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 24वें संस्करण को लेकर ...
गढ़वा। जिले की सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में शुमार गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 24वें संस्करण को लेकर बुधवार को ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों—जूनियर (कक्षा 8 तक), सीनियर (कक्षा 10 तक) और बालिका वर्ग (कक्षा 10 तक)—में आयोजित होगी। खिलाड़ियों के लिए 10 दिसंबर तक निबंधन की अंतिम तिथि तय की गई है। प्रवेश शुल्क 3500 रुपये निर्धारित है।सभी टीमों को 15 खिलाड़ियों के साथ फोटो, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनाफाइड प्रमाणपत्र और U-DISE कोड जमा कराते हुए आवेदन करना होगा। आवेदन कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी या ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में जमा किए जा सकते हैं।
प्रतियोगिता संचालन के लिए कई कमेटियों का गठन
बेहतर संचालन के लिए अलग-अलग कमेटियाँ बनाईं गईं, जिनमें—
पर्यवेक्षक समिति
प्रमुख: मुजीबुदीन खान
सदस्य: अशोक कुमार दुबे, चंद्रभूषण सिन्हा, मनीष उपाध्याय
अंपायर समिति
प्रमुख: उपाध्यक्ष संजय सोनी
सदस्य: सियारामशरण वर्मा, प्रिंस सोनी
मैदान संचालन समिति
प्रमुख: सुशील केशरी
सदस्य: नंद कुमार गुप्ता, कमलेश दुबे, अभय कुमार, मनीष उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी
मंच व लंच व्यवस्था
मंच प्रमुख: अशोक विश्वकर्मा, सुधीर पाठक, पी.के. दुबे
लंच प्रमुख: कमलेश दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय
स्कोरर एवं उद्घोषक पैनल
प्रमुख: प्रिंस सोनी
सदस्य: कमलेश दुबे, मनोज तिवारी, प्रिंस खान, विनोद कमलापुरी, रोहन तिवारी
मीडिया और सोशल मीडिया
प्रमुख: नवनीत शुक्ला
सदस्य: धर्मेंद्र सिंह, सोनू, रजनीश
विवाद निवारण समिति
अध्यक्ष: संरक्षक अलखनाथ पांडेय
सदस्य: मदन प्रसाद केशरी, धनंजय सिंह, अमित सिंह, सिस्टर रोशना, सुशील प्रसाद केशरी, दीपक सिन्हा, सचिव आनंद सिन्हा। मौके पर संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2000 से शुरू हुई और आज राज्य की सबसे बड़ी स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुकी है। उन्होंने बताया—पिछले 23 वर्षों में जिले के किसी भी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी इसी प्रतियोगिता से आगे बढ़े हैं। इस वर्ष विशेष रूप से बालिका क्रिकेट टीमों को अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।”उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रखंड में टीमों की संख्या अधिक हुई तो मैच वहीं आयोजित किए जाएंगे।वही अध्यक्ष मदन केशरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य में अपनी तरह की सबसे बड़ी और निरंतर चलने वाली प्रतियोगिता है।सचिव आनंद सिन्हा ने जिले के सभी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा—“जो टीमें भाग लेना चाहती हैं, वे 10 दिसंबर तक अपना निबंधन अवश्य करा लें।” मौके पर संजय सोनी, सुशील केशरी, सिस्टर रोशना, मुजीबुदीन खान, चंद्रभूषण सिन्हा, कमलेश दुबे, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, मनीष पाठक, अंकित तिवारी समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ