गढ़वा। हर शनिवार की परंपरा को निभाते हुए अग्रवाल परिवार ने एक बार फिर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शनिवार 27...
गढ़वा। हर शनिवार की परंपरा को निभाते हुए अग्रवाल परिवार ने एक बार फिर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शनिवार 27 दिसंबर को अग्रवाल परिवार की ओर से सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम न केवल नियमित रूप से जारी है, बल्कि अब यह सामाजिक समर्पण की एक मजबूत पहचान बन चुका है।कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भोग अर्पण के साथ की गई। इसके पश्चात जरूरतमंदों के बीच प्रेम, सम्मान और अपनत्व के साथ भोजन परोसा गया। अग्रवाल परिवार के सक्रिय सदस्य हर्ष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा अभियान अपने 102वें सप्ताह में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जो परिवार की निरंतर सेवा भावना को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि इस सप्ताह का कार्यक्रम स्वर्गीय उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। इस सेवा आयोजन का दायित्व M/S रामलला ओम प्रकाश के प्रोपराइटर ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल एवं चंद्रप्रकाश अग्रवाल द्वारा निभाया गया। आयोजन में अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ शामिल हुए।भोजन वितरण के उपरांत ठंड के मौसम को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया, जिससे ठिठुरती ठंड में उन्हें कुछ राहत मिल सके। इस दौरान सेवा, संवेदना और सहयोग का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि यह सेवा कार्य केवल दान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हम निरंतर निभाते रहेंगे।वही संतोष अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है।वही अंकिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से यह सेवा अभियान और मजबूत बन रहा है।वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि 102 सप्ताह का सफर पूरे परिवार के सहयोग और आशीर्वाद से संभव हो पाया है।वही आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान आगे भी और व्यापक स्तर पर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल परिवार के ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अंश अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, शालिनी रूचि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, साम्भश्वी अग्रवाल, सौम्य श्रेष्ठ, अथर्व अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, रुद्राछ अग्रवाल सहित पूरे अग्रवाल परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।...चलती रहेगी।”
टिप्पणियाँ