गढ़वा।राजस्थान में 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में गढ़वा जिले का गौरव एक बार फि...
गढ़वा।राजस्थान में 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में गढ़वा जिले का गौरव एक बार फिर बढ़ा है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में गढ़वा के स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर शैलेंद्र पाठक को कंपटीशन मैनेजर नियुक्त किया गया है।गेम्स के दौरान साइकिलिंग खेल का संपूर्ण संचालन शैलेंद्र पाठक की देखरेख में होगा।साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह ने उनके लंबे अनुभव, कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी शैलेंद्र पाठक ने पटना, बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कंपटीशन मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका बड़ी सफलतापूर्वक निभाई थी।अपनी नियुक्ति पर उन्होंने CFI सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा—“मैं फेडरेशन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और इस गेम्स को सफलतापूर्वक आयोजित करने में अपना 100% योगदान दूंगा।”खेल निदेशालय रांची ने भी शैलेंद्र पाठक को भागीदारी की अनुमति देते हुए प्रसन्नता जताई है।श्री पाठक राज्य के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता प्रबंधक का सम्मान मिला है—जो खेल क्षेत्र में एक मिसाल है।उनकी उपलब्धि पर बधाई देने वालों में—पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,पूर्व सांसद बृजमोहन राम,खेल निर्देशक शेखर जमुआर,उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा,अपर समाहर्ता राज महेश्वरम,डॉ. मधु कांत पाठक,गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल,रेखा चौबे, अनिता दत्त,वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी,डॉ. उमेश सहाय, विजय केसरी, आलोक मिश्रा, रणवीर सिंह,जितेंद्र कुमार, राजकुमार मेहता,नरेश कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता,चंद्र बहादुर सिंह, दिलीप गुप्ता,राम भट, पंकज अग्रवाल,अनिल पांडे, अरविंद दुबे,राघवेंद्र नारायण सिंह,ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी,नितिन तिवारी, राघवेंद्र नारायण सिंह,धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र यादव,किशोर कुणाल, दीपक कुमार,अरविंद कुमार, अजय कांतआदि सभी लोगों ने शुभकामनाएँ दीं।इस जानकारी की पुष्टि गढ़वा साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने की।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ