गढ़वा। जिले के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में भाग...
गढ़वा। जिले के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा की नौ सदस्यीय टीम शुक्रवार को देवघर के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को देवघर स्थित कुमठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी।गढ़वा टीम में आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं — आशीष कुमार, गगन निगम, अजीत कुमार, कुंदन कुमार, कार्तिक मेहता, सत्यम पाठक, अविनाश कुमार और सिंटू कुमार। टीम के साथ धर्मेंद्र पाल बतौर टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।रवानगी से पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और सभी को शुभकामनाओं की बौछार मिली। शुभकामनाएं देने वालों में झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव सह गढ़वा ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक गढ़वा जिला साइकलिंग संघ अध्यक्ष अनिल पांडे ,सचिव अरविंद दुबे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ,गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल, रेखा चौबे, अनिता दत्त, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, उमेश सहाय, विजय केशरी ,सचिव आलोक मिश्रा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, नितिन तिवारी , प्रीतम गोंड,रामप्रवेश तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल ,अजय कांत ,सुशील तिवारी, दीपक कुमार ,सोनू जाटव, नीरज पाठक ,अशोक पाल और अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि गढ़वा के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन करेंगे।गढ़वा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे ने जानकारी देते हुए कहा, “हमारे सभी खिलाड़ी मेहनती और अनुशासित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार गढ़वा की टीम शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल जीतकर लौटेगी।”टीम के रवाना होते ही खिलाड़ियों में जोश और आत्मविश्वास झलक रहा था।वही संरक्षक राकेश पाल ने कहा, “गढ़वा के युवा खिलाड़ी प्रतिभा से भरपूर हैं। उन्हें केवल अवसर और प्रोत्साहन की जरूरत है। यह टीम गढ़वा का भविष्य है, और हमें उम्मीद है कि देवघर की प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी कई पदक जीतेंगे।”वहीं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा, “हमारे साइकिलिस्टों में जज़्बा और जुनून दोनों है। इन खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत की है। गढ़वा की यह टीम पूरे झारखंड में अपनी पहचान बनाएगी और जिले को गौरवान्वित करेगी।”देवघर में होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अब सभी की नजरें गढ़वा के इन युवा साइक्लिंग सितारों पर टिकी हैं, जो जिले का नाम नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ