गढ़वा: शहर के कचहरी रोड स्थित राजघराना NXT शॉप एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोपराइटर रवि केस...
गढ़वा: शहर के कचहरी रोड स्थित राजघराना NXT शॉप एक बार फिर सुर्खियों में है। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोपराइटर रवि केसरी, धीरज केसरी एवं श्रेयांश केसरी ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 1998 में “राजघराना” नाम से शुरू हुई कपड़ों की दुकान अब ग्राहकों के अपार प्रेम और विश्वास के दम पर नए आयाम छू रही है। इसी कड़ी में 21 अप्रैल को राजघराना NXT के दूसरे भव्य ब्रांच का ग्रैंड ओपनिंग किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए दिनभर भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। सुबह करीब 10 बजे से बाहर से आए मेल और फीमेल मॉडल्स द्वारा एक आकर्षक रोड शो निकाला जाएगा, जो बस स्टैंड से रंका मोड़ होते हुए कचहरी रोड स्थित नई शॉप तक पहुंचेगा। इस रोड शो में राजघराना परिवार, उनके रिश्तेदार, मित्रगण और शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मौजूदगी होगी। इस दौरान संस्थापक द्वारिका प्रसाद केसरी एवं माता रेखा देवी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर शॉप का उद्घाटन किया जाएग।प्रेस वार्ता में बताया गया कि गढ़वा में पहली बार इस स्तर का फैशन शो आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रोफेशनल मॉडल्स द्वारा लेटेस्ट ट्रेंड्स और ब्रांडेड परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कई सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे।राजघराना NXT की खासियत यह है कि यहां एक ही छत के नीचे हर आयु वर्ग के लिए ब्रांडेड और ट्रेंडी कपड़े उपलब्ध होंगे। मेंस, वूमेन्स, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यूएस पोलो, लिवाइस, पेपे जींस, किलर, मुफ्ती, जैक एंड जॉन्स, पार्क एवेन्यू, ब्लैकबेरी, मोंटी कार्लो जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ-साथ महिलाओं के लिए डब्ल्यू, औरेलिया, अमांते जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स उपलब्ध रहेंगे। वहीं फुटवियर में स्केचर्स, रीबॉक, प्यूमा और बैगेज में सफारी, अमेरिकन टूरिस्टर, वाइल्डक्राफ्ट जैसे नामी ब्रांड्स ग्राहकों को आकर्षित करेंगे।प्रोपराइटर ने बताया कि अब गढ़वा के लोगों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सभी लेटेस्ट फैशन और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स स्थानीय स्तर पर ही किफायती दरों में उपलब्ध होंगे।ग्रैंड ओपनिंग के साथ ही ग्राहकों के लिए मेगा लकी ड्रॉ ऑफर भी लॉन्च किया जा रहा है। 21 अप्रैल से 25 दिसंबर तक हर ₹5000 की खरीदारी पर एक लकी कूपन दिया जाएगा, जिसका ड्रॉ 27 दिसंबर (रविवार) को किया जाएगा। विजेताओं को मोटरसाइकिल, स्कूटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और ट्रॉली बैग जैसे आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।मौके पर रवि केसरी (प्रोपराइटर) ने कहा कि “गढ़वा की जनता ने हमें जो प्यार और भरोसा दिया है, उसी का परिणाम है कि आज हम दूसरा बड़ा शोरूम खोल रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि यहां के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं यहीं मिलें।”वही प्रोपराइटर धीरज केसरी ने कहा कि
“हमने इस शॉप को सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि फैशन हब के रूप में तैयार किया है, जहां हर वर्ग के लिए कुछ खास मिलेगा।”वही प्रोपराइटर श्रेयांश केसरी ने कहा कि “युवाओं और फैशन प्रेमियों के लिए यह शॉप एक नया डेस्टिनेशन बनेगा। हम क्वालिटी और ट्रेंड दोनों का खास ध्यान रख रहे हैं।”वही द्वारिका प्रसाद केसरी (संस्थापक) ने कहा कि “1998 में छोटी शुरुआत की थी, आज यह मुकाम देखकर गर्व होता है। यह सब ग्राहकों के विश्वास का ही परिणाम है।”
टिप्पणियाँ