गढ़वा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार 23 नवंबर को परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में किडनी मरीजों के लिए विशेष उपचार शिविर का आयोजन क...
गढ़वा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार 23 नवंबर को परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में किडनी मरीजों के लिए विशेष उपचार शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. कुमार निशांत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने लगभग 50 किडनी खराब मरीजों की चिकित्सीय जांच व उपचार किया।
इन सभी मरीजों का पहले से डायलिसिस हो चुका था, जिस वजह से शिविर में उनकी विस्तृत जांच, रिपोर्ट विश्लेषण और आगे की चिकित्सा योजना पर विशेष रूप से काम किया गया।शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान टीम ने मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर देखभाल सुनिश्चित की।इस शिविर से मरीजों और उनके परिजनों में काफी संतोष देखने को मिला तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं से लोगों को बड़ी राहत मिली।मौके पर डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि"हमारा लक्ष्य है कि गढ़वा और आसपास के मरीजों को बड़े शहरों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ यहीं उपलब्ध हों। आज के शिविर में भारी संख्या में आए मरीजों को देखकर हमें खुशी हुई कि हमारा प्रयास लोगों के काम आ रहा है।"वही डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि "डायलिसिस कराने वाले मरीजों की नियमित जांच बेहद जरूरी होती है। आज के शिविर में हमने 50 से अधिक मरीजों की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया। मरीजों को सही दिशा और समय पर इलाज मिलना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

टिप्पणियाँ