गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव ने 2026 नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की। बाजार समिति स्थित प्रस्तावित मतगणना केंद्र व बज...
गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव ने 2026 नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा की। बाजार समिति स्थित प्रस्तावित मतगणना केंद्र व बज्रगृह का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।निरीक्षण में पाया गया कि कुछ दुकानों में प्रतिबंधित सामान बेचे जा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने एसडीओ को तत्काल सभी दुकानों का सत्यापन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।वही गढ़वा। कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के डिफॉल्टर ऋणधारकों को तीसरी और अंतिम नोटिस जारी की है।10 दिनों के भीतर राशि जमा नहीं करने वालों के नाम–पते अखबारों में प्रकाशित होंगे तथा 1 माह बाद गबन की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट कहा—समय पर भुगतान नहीं करने वाले खुद जिम्मेदार होंगे।वही गढ़वा। “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत 29 नवंबर को फॉरेस्ट कॉलेजिएट मैदान में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा।
15 निजी कंपनियाँ तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर चयन करेंगी। मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।युवाओं से आधार, फोटो और प्रमाणपत्रों के साथ आने की अपील की गई।वही गढ़वा। राज्य स्थापना दिवस (25वीं वर्षगांठ) पर MGCPL कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।उपायुक्त दिनेश यादव ने रक्तदान को महान कार्य बताते हुए भ्रांतियाँ दूर करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी हुआ तथा सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।वही गढ़वा। सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत जिले के कई पंचायतों में शिविर लगाए गए, जहाँ विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ दिया।उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कल्याणपुर पंचायत शिविर का उद्घाटन कर लाभुकों को पेंशन, ऋण, बीज, कंबल आदि वितरित किए।स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनकर मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए। आने वाले दिनों में अन्य पंचायतों में भी शिविर आयोजित होंगे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ