गढ़वा।भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में वंदे मातरम् दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे ह...
गढ़वा।भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में वंदे मातरम् दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोचिंग सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि “वंदे मातरम्” मात्र गीत नहीं, बल्कि मां भारती की साधना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बंकिमचंद्र चटर्जी ने इस गीत की रचना 7 नवंबर 1875 को की थी, और इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सिक्का और डाक टिकट जारी कर राष्ट्रव्यापी उत्सव की घोषणा की है।विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन ने कहा कि “वंदे मातरम्” राष्ट्र की आत्मा है, जो भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि राष्ट्रभक्ति की भावना और मजबूत हो।मौके पर कोचिंग संचालक चंदन कुमार, भाजपा नेता रोहित कुमार, बिरेन्द्र चौधरी, देवब्रत मेहता, रामकुमार मेहता समेत अनेक युवा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।

टिप्पणियाँ