नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूले गढ़वा: एनएच-75 पर सदर थाना क्षेत्र के लगमा-खजुरी गांव के निकट 10-10 रुपये के नोटों का गिरे बंडल का खुलासा हो गया है। उक्त नोट मेराल थाना के बंका निवासी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक रामलाल मेहता, पिता स्व. कैलाश मेहता का निकला। सड़क से लावारिस हालत में बरामद किये गये नोट का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्योंकि सड़क पर पड़े नोट को लेकर एक ओर जहां चर्चा का बाजार गर्म था वहीं इसे लेकर लोगों में दहशत व्याप्त थी। इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त पैसा को दंडाधिकारी सह सीओ जेके मिश्रा की उपस्थिति में सोमवार की शाम नोट को मेडिकल टीम द्वारा सैनिटाइज करा जब्त करते हुए
मालखाना में सुरक्षित रखा गया था। इस संबंध में कुछ लिक मिलने पर डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा निवासी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक असगर अंसारी को पुलिस बुलाकर पूछताछ की थी। लेकिन असगर अंसारी ने बरामद पैसा को अपना होने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को मेराल थाना के बंका निवासी रामलाल मेहता मेराल थाना में पहुंचकर उक्त पैसा को अपना बताते हुए उस पर दावा किया। उसने बताया कि वह सोमवार को एसबीआई, गढ़वा शाखा से पैसा निकालकर घर जा रहा था। लेकिन पैसा रास्ते में ही गिर गया। पैसा के गिरने की जानकारी घर जाने के बाद मिली। उसके बाद हर संभव पैसा का खोज किया गया। लेकिन पैसा नहीं मिला। मंगलवार को उक्त पैसा के संबंध में समाचार पत्रों में खबर पढ़ने के बाद उसने थाना में आकर दावा किया। पुलिस उसके द्वारा किये जा रहे दावा की जांच कर पैसा उसी का होने की पुष्टि होने के उपरांत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे दे दिया गया।

टिप्पणियाँ