नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करें गढ़वा :बता दें कि जिले के रक्तदाता रक्तदान के प्रति पूरी तरह से जागरूक हैं। समय समय पर विभिन्न रक्तदाता समूह से जुड़े लोग रक्तदान कर ब्लड बैंक के रक्त की जरूरत की भरपाई करते हैं। लॉकडाउन में भी रक्तदाता सक्रिय हैं। मगर ब्लड बैंक से जुड़ें पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से रक्तदाता आहत हैं। ब्लड बैंक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। उक्त बातें विभिन्न रक्तदाता समूह से जुड़े लोगों ने चिनिया रोड स्थित श्री मंगलम टेंट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान कही। लोगों ने कहा कि ब्लड बैंक में लगातार रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जाता है। बावजूद इसके रक्त कहां चला जाता है. यह समझ से परे हैं। ब्लड बैंक में
ब्लड रहते जरूरतमंद को ब्लड नही मिल पाता, जबकि मरीज के परिजन दूसरे ग्रुप के ब्लड देने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं ब्लड बैंक कर्मी रक्तदाता का सम्मान नहीं करते हैं। इससे रक्तदाताओं में आक्रोश है। ब्लड बैंक में उपलब्ध यूनिट को प्रतिदिन सार्वजनिक किया जाए तथा ब्लड की उपलब्धता से लोगों को अवगत कराया जाए। इतना ही नहीं जरूरतमंदों को सुलभ तरीके से ब्लड मिले, यह भी सुनिश्चित होना चाहिए। ब्लड किसे दिया गया,इसका भी खुलासा होना चाहिए। इन सब बिदुओं पर सिविल सर्जन व अन्य पदाधिकारियों के साथ बात की जाएगी तथा इस दिशा में काम किया जाएगा। बैठक में रेडक्रास सोसाइटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, हेल्थ चेयरमैन डा. पातंजलि केशरी, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, कसौधन समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप, रवि साहू, विवेक तिवारी, राकेश गुप्ता, मुकेश सोनी, चांद वारिश, जाहिद आदि उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ